रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब 10 घंटे पहले ही देख पाएंगे अपने वेटिंग-RAC टिकट का स्टेटस…
नई दिल्ली, 17 दिसंबर 2025: : रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि रेलवे बोर्ड ने पहली बार रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के समय में बदलाव किया है. अब यात्रियों को ट्रेन टिकट का स्टेटस 10 घंटे पहले ही पता चल जाएगा. सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाली ट्रेनों का पहला चार्ट पिछली रात 8 बजे तक बनेगा, जबकि दोपहर 2.01 बजे से रात 11.59 बजे और आधी रात से सुबह 5 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनों का चार्ट प्रस्थान से 10 घंटे पहले तैयार होगा.
पहले चार्ट सिर्फ 4 घंटे पहले बनता था, जिससे आखिरी समय में परेशानी होती थी
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. अब ट्रेन टिकट का रिजर्वेशन स्टेटस 10 घंटे पहले ही पता चल जाएगा. रेलवे बोर्ड ने पहली बार चार्ट तैयार करने के समय में बदलाव किया है. सुबह 5.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट पिछले दिन रात 8.00 बजे तक तैयार कर लिया जाएगा.