कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स ,छत्तीसगढ़ और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान में 2500 किलोमीटर प्रचार प्रसार के उद्देश्य से निकली स्वदेशी संकल्प यात्रा 19 दिसंबर को भिलाई पहुंची…
कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स ,छत्तीसगढ़ और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान में 2500 किलोमीटर प्रचार प्रसार के उद्देश्य से निकली स्वदेशी संकल्प यात्रा 19 दिसंबर को भिलाई पहुंची जहां कैट के सदस्यों ने वरिष्ट उपाध्यक्ष कैट छत्तीसगढ़ ज्ञानचंद जैन एव,भिलाई कैट वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम टावरी के नेतृत्व में,आमदी सेक्टर श्री राम चौक होते हुए ,अस्पताल सेक्टर से सेक्टर 10 ए एवं बी मार्केट,सिविक सेंटर सेक्टर 6a मार्केट आकाशगंगा सुपेला होते हुए विजय टॉकीज कैंप 1 कैंप 2 सर्कुलर मार्केट जवाहर मार्केट वापसी में सेक्टर 1 सेक्टर 4 होते हुए सिविक सेंटर में समापन हुआ शहर के व्यापारियों ने उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वदेशी संकल्प रथ का स्वागत किया,
और दुकान दुकान घूम घूम कर परसों का वितरण किया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स छत्तीसगढ़ में प्रत्येक जिलों में यात्रा को तय कार्यक्रम के अनुसार भेज कर ,स्वदेशी के प्रचार प्रसार में अपने विशेष भूमिका निभाई है आज के आयोजन का नेतृत्व भिलाई कैट के अध्यक्ष सुरेश रतनानी ने किया जिन्हें कैट के प्रभारी एव प्रदेश सचिव दिनेश सिंघल ने मार्गदर्शन देकर रूट का निर्धारण किया इस अवसर पर कैट के महासचिव सुरेंद्र कपूर सभाओं के माध्यम से स्वदेशी का प्रचार प्रसार की महत्वपूर्ण भूमिका को निर्वाह किया इस पूरी प्रक्रिया में बी आर पी के, पूर्व जनसंपर्क डी पी देशमुख वरिष्ठ साहित्यकार, बी आर पी यूनियन के पूर्व महासचिव ब्रह्मदेव पटेल,रामकिशन जी मूंदड़ा, करमजीत सिंह गगन, वेद प्रकाश गुप्ता,गुरनाम सिंह, अजय दीक्षित,गणेश ताम्रकार, रामकुमार गुप्ता,संजय टावरी,शेखर सांगेवार अजय कनौजिया , सुरेश चंद मो रफी सहित कैट के अनेक सदस्यों ने दिनभर यात्रा में शामिल होकर अपनी भागीदारी दी ।
सुरेश रतनानी ने आयोजन में ,सभी वरिष्ठ व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है और भविष्य में इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की है ।
सभी सदस्यों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेते हुए,जन मानस को प्रेरित करने का ,विचार अपने उद्बोधन में व्यक्त किया है वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने प्रदेश नेतृत्व को इस आयोजन के प्रति ली गई विशेष रूची के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है
