वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्य कुमार कप्तान और अक्षर पटेल उपकप्तान होंगे…
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है और क्रिकेट के महाकुंभ में इस बार 20 टीमें हिस्सा लेंगी। आईसीसी की तरफ से इसके शेड्यूल का पहले ही ऐलान किया जा चुका है। अब आज भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा होगी। जिन प्लेयर्स ने पिछली टी20 सीरीज में अच्छा किया है। उन्हें मौका मिलने की पूरी उम्मीद है।
बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में विश्व कप में उतरेगी. 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की सह मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी शामिल हैं जो हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में खेले थे. शुभमन गिल और जितेश शर्मा को बाहर कर दिया गया है. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की वापसी हुई है. जबकि अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया गया है. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत सात फरवरी को यूएसए के खिलाफ करेगी.
भारतीय टीम का हुआ ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को मिली है। वहीं उपकप्तान अक्षर पटेल को बनाया गया है।
बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मुंबई में टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया. भारत में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप सूर्यकुमार यादव के लिए टीम इंडिया के टी20 कप्तान के तौर पर आखिरी हो सकता है. वह पहले ही 35 साल के हो चुके हैं और पिछले एक साल से फॉर्म में नहीं हैं. लगभग 14 महीनों और 24 मैचों में खराब प्रदर्शन के बावजूद सूर्यकुमार सिर्फ इसलिए अपनी जगह बनाए हुए हैं क्योंकि वह कप्तान हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का शेड्यूल
7 फरवरी- भारत vs अमेरिका
12 फरवरी- भारत vs नामीबिया
15 फरवरी- भारत vs पाकिस्तान
18 फरवरी- भारत vs नीदरलैंड्स
20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार 20 टीमें खेल रही हैं. इन टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. वर्ल्ड कप के मुकाबले भारत के 5 और श्रीलंका के 3 वेन्यू पर खेले जाएंगे. ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया और अमेरिका हैं वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान की टीमें शामिल हैं. ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली की टीमें हैं वहीं ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की 15 सदस्यीय स्क्वॉड :
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह.