March 7, 2026

भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य श्री हनुमंत कथा…

IMG-20251220-WA0028
  • प्रदेशभर से श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना, सेवा समर्पण समिति द्वारा भव्य व्यवस्थाएँ – राकेश पाण्डेय

रायपुर। श्री हनुमंत कथा के आयोजक एवं छत्तीसगढ़ खादी ग्राम उद्योग आयोग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय द्वारा होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस्पात नगरी भिलाई पहली बार सनातन धर्म के ध्वजवाहक पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के दिव्य आगमन की साक्षी बनने जा रही है। 25 से 29 दिसंबर 2025 तक जयंती स्टेडियम के समीप ग्राउंड, भिलाई में दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंडित शास्त्री जी प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। कथा के अंतर्गत 27 दिसंबर को विशेष दिव्य दरबार का आयोजन होगा, जिसमें पंडित शास्त्री जी श्रद्धालुओं की पर्ची निकालकर समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

 

छत्तीसगढ़ खादी ग्राम उद्योग आयोग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने आगे कहा की सेवा समर्पण समिति, दुर्ग द्वारा आयोजित इस भव्य कथा के लिए तैयारियां प्रारंभ हो गयी हैं, कैबिनेट मंत्री दर्ज़ा प्राप्त छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित वीरेन्द्र प्रसाद शुक्ला के साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं समाजसेवी आयोजन के सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को लेकर कार्यरत हैं। इस भव्य आयोजन के लिए दुर्ग–भिलाई -रायपुर ही नहीं, बल्कि देश एवं पूरे छत्तीसगढ़ से हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

 

श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवा समर्पण समिति द्वारा विशाल एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ की जा रही हैं—अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की क्षमता वाला भव्य डोमशेड सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि आवागमन बाधित न हो सके|

 

श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं हेतु नि:शुल्क भोजन,पेयजल एवं शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था, सुरक्षा हेतु पूरे स्थल पर बेरीकेटिंग कथास्थल के समीप व्यवसाइयों को रियायती दरों पर स्टॉल आवंटित किए जाएंगे, जिसमें खाद्य सामग्री एवं धार्मिक वस्तुएँ उपलब्ध रहेंगी। समिति यह भी सुनिश्चित करेगी कि किसी भी श्रद्धालु से बाजार दर से अधिक राशि न ली जाए।इस आयोजन में विभिन्न सामाजिक एवं समाजसेवी संस्थाओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

 

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय ने कहा कि भिलाई के पावन धरा पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के आगमन का यह पल हम सभी के लिए सौभाग्यशाली है । राकेश पाण्डेय ने आगे कहा कि देश एवं प्रदेश वासियों से दिव्य श्री हनुमंत कथा में अत्यधिक संख्या में पहुँचकर पुण्य लाभ अर्जित कर जीवन को सार्थक बनाने की अपील की है।

 

आज की प्रेस वार्ता में जिला प्रशासन से कार्यक्रम के लिए कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बागेश्वर धाम सरकार के कार्यक्रम के दौरान लगभग पांच चिकित्सा केंद्र ने अपनी सेवा देने के लिए इच्छा व्यक्त की है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल में 200 से अधिक शौचालय स्थापित किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश हेतु 6 द्वार बनाए गए हैं इसके साथ ही यातायात को सुगम बनाने के लिए पूरी तैयारी की जाएगी। कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए जाएंगे। 50000 से अधिक लोगों की खाने की व्यवस्था प्रतिदिन की जाएगी। इस दौरान 11 से अधिक लोगों ने घर वापसी करने के लिए अपनी इच्छा व्यक्त की है जिनका सेवा समर्पण समिति द्वारा बाबा जी के आशीर्वाद के साथ उनकी घर वापसी हो इसकी भी व्यवस्था की गई है। महिला एवं बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए विशेष योजना बनाई गई है एवं ठंड में बचने की भी व्यवस्था की गई है। पत्रकार वार्ता में पत्रकारों ने भी कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए

You may have missed