March 8, 2026

“संस्कृति-कला-कौशल का समर्पण, “उमंग” इन सब का दर्पण”…

IMG-20251222-WA0053

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में शकुंतला विद्यालय का वार्षिक उत्सव 21 दिसंबर 2025 की संध्या मनमोहक प्रांगण में भव्य रूप से संपन्न हुआ ।

मुख्य अतिथि श्रीमान रिकेन सेन जी विधायक, (वैशाली नगर विधानसभा), विशिष्ठ अतिथि श्रीमती ऋचा सेन जी की उपस्थिति में जलसे की अध्यक्षता करते हुए शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा, अतिथि देव भव के भाव से स्वागत करते हुए मां शारदे की प्रतीमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया । स्वागत नृत्य के पश्चात उपप्राचार्या जी.रंजना कुमार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसका कुछ भाग नेहा साहू, आदर्श कुमार सिंह और माही बंसोर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया ।

इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें अर्पित साहू (96.6%) को 51,000 तथा सृजन देवांगन, अदिति मिश्रा, रोशन चौधरी और मयंक कुमार ओझा को 25000-25000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसी क्रम में विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए— जिसमे 4 छात्रों को 15,000, 11 को 11,000, 9 को 8,000, 2 को 7,000, 5 को 5,000, 1 को 4,000, 3 को 3,000, 5 को 2,000 तथा AI विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 3 छात्रों को 1,000-1,000 दिए गए। शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही शाला सदन “शिवाजी” को गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

प्रतिभा सम्मान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। बाल-वाटिका के नन्हे कलाकारों ने स्वर्गीय धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि दी। मिडिल विंग द्वारा ऐतिहासिक व रचनात्मक प्रस्तुतियां दी गईं। हायर विंग ने भारत की विविध संस्कृति और हॉलीवुड थीम पर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शकुन्तला विद्यालय नं-2 की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

उत्सव की भव्यता, विद्यार्थियों की प्रतिभा, पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर मुख्य अतिथि ने कहा कि सफलता ईश्वर का उपहार नहीं, बल्कि परिश्रम, लगन और अनुशासन का परिणाम होती है, जो शकुंतला विद्यालय के प्रबंधन में स्पष्ट दिखाई देता है। विद्यालय के डायरेक्टर संजय ओझा ने अभिभावकों से छात्रों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु शाला प्रबंधन द्वारा 7.5 लाख रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन रमिंदर कौर एवं जीशान बेग ने किया तथा आभार प्रदर्शन विशेष यादव व हेड गर्ल जसिका प्रिया ने किया। इस प्रकार राज्य स्थापना की रजत जयंती पर केंद्रित वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के गणमान्य एवं प्राचार्य विपिन कुमार, मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), आरती मेहरा (शकुन्तला विद्यालय क्र.-2), अनिता नायर, हेड मिस्ट्रेस सुनीता सक्सेना, सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, प्रबंधक व्ही दुबे, अभय दुबे, प्रभारी राजेश वर्मा, सुभांगिनी चौबे, वनिता तिवारी, प्रतीक ओझा और सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

 

You may have missed