March 7, 2026

नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग ने शासकीय सम्पति का विरूपण जोन 3 क्षेत्र में किये जाने पर सम्बंधित 7 भिन्न संस्थानों को नोटिस देकर कुल 11300 रूपये जुर्माना वसूला…

IMG-20251222-WA0074

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर अभियान चलाकर नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस,

सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उपअभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में अभियान चलाकर नगर निगम जोन क्रमांक 3 क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय सम्पति पर अपना अवैध प्रचार विज्ञापन चस्पा कर

शासकीय सम्पति का विरुपण किये जाने पर सम्बंधित भिन्न 7 संस्थानों के सम्बंधित संचालकों से कुल 11300 रूपये का जुर्माना उन्हें नियमानुसार प्रकिया के अंतर्गत नोटिस जारी करते हुए भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए वसूलने की कार्यवाही की है.

You may have missed