June 6, 2026

“शिक्षा से संस्कार, संस्कार से भविष्य निर्माण”…

IMG-20251225-WA0019

स्कूल की अधिगम प्रक्रिया के अंतिम चरण में कक्षा व विद्यालय की मीठी यादों को जीवंत उड़ान देने हेतु शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर एवं शकुंतला विद्यालय (CBSE), शकुंतला विद्यालय नं -2 (स्टेट बोर्ड), राम नगर भिलाई के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 23 दिसंबर 2025 को शकुंतला विद्यालय के ऑडिटोरियम में विदाई समारोह आयोजित किया । मुख्य अतिथि संजय ओझा ने पधारे सभी सम्मानित अतिथियों के साथ माता शारदे की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रचलित किया। पधारे अतिथियों का तिलक, बैच और पुष्प-गुच्छ के साथ स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन कुमार (प्राचार्य शकुंतला विद्यालय) एवं ममता ओझा (प्रबंधक शारदा विद्यालय रिसाली) व पूर्व में शाला के रहे छात्र जिन्होंने समाज में अपनी अलग और विशेष छवि बनाई – इनमें डॉ उमा भारती साहू, जहिर भगत, अनुराग राठौर, ऋषभ के श्रीवास्तव, पंकज गोस्वामी, निधि भारद्वाज एवं एकता वर्मा ने अपनी प्रेरणामायी उपस्थिति से जलसे को विशेष बनाया। इन सभी के व्यक्ति और कृतित्व पर आधारित पीपीटी दिखाकर 12वीं के छात्रों को उत्साहित किया।

इन औपचारिकताओं के बाद आशीर्वाद समारोह की कड़ी प्रारंभ हुई जिसमें शारदा विद्यायल रिसाली एवं शकुंतला विद्यालय, शकुंतला विद्यालय नं -2, राम नगर के विद्यार्थियों के कौशल को सराहते हुए विभिन्न प्रकार के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया – जिसमे शत-शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले 18 छात्रो को प्रशस्ति पत्र दिया गया, इसी क्रम में विद्यालय की छात्रा सिद्धि, निष्ठा वर्मा, लीसा सिंह और छात्र अनुराज पिल्लै, अमन कुमार सिंह, नितिन कुमार पाण्डेय (अनुशासित अवार्ड), प्रगति ओझा, हरमन सिंह, वैद चद्रांकर (सर्वश्रेष्ठ खेल कौशल अवार्ड), झमित साहू, पियूष पटेल, उन्नति ताम्रकार (निस्वार्थ भाव सहयोग अवार्ड), रिया वर्मा, नेहा साहू, माही बंसौर (विजी बी अवार्ड) और सौर्य सिंह, चित्रांश वैष्णव, हेमंत कुमार वर्मा (बिजी ड्रोन अवार्ड) दिया गया | सर्वश्रेष्ठ हॉस्टल गर्ल ईशा धरेंद्र और बॉय अविनाश पाटिल का नाम चयनित रहा । सभा में शोभा बनी ग्रीटिंग गर्ल रिया वर्मा, तनिष्ठा दुबे, विशिष्ठ चंद्राकर, और हैंडसम बॉय नयन यादव, ऋषित बहादुर, शांतनु के रूप में उभर के आए । स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर प्रगति ओझा, नेहा साहू, अंकिता तिवारी को अवार्ड के साथ 11000-11000 की राशि प्रदान की गई |

अंत में डायरेक्टर संजय ओझा जी ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीष बचन कहे कि जिस तरह कार्य की सफलता पूर्व योजना पर होती है उसी प्रकार जीवन में सफलता विद्यालय की कक्षा अभ्यास और अनुशासन की पाटी पर होती हैं | कुम्हार की भांति शिक्षक तुम्हे सफल बनाने के लिए भिन्न-भिन्न व्यवहार की कसौटी पर कसते हैं | शकुंतला एवं शारदा विद्यालय के विद्यार्थी अमन कुमार सिंह, प्रगति ओझा और सिद्धि ने विद्यालय के आंगन में जीये मधुर स्मृतियों को भाव-विभोर होकर व्यक्त किया | आभार प्रदर्शन हेड बॉय विशेष यादव और हेड गर्ल जसिका प्रिया ने बड़ी शालीनता और विनीत भाव से प्रकट किया | मंच संचालन की भूमिका में एन सुनील कुमार और कुमारी आर्या शैलेंद्र ने निभाई | स्मृतियों की इस बेला में हसी-खुशी व सेल्फी के साथ सुरुचि भोज की आनंद अनुभूति में विदाई कार्यक्रम पूर्ण हुआ।

इस समारोह पर विद्यालय के प्राचार्य रूद्र कान्त झा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), आरती मेहरा (प्राचार्या शकुंतला विद्यालय नं-2) उपप्राचार्य जी. रंजना कुमार, अभय दुबे, सीनियर एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर आरती जय कुमार (प्राचार्या, स्व. शकुंतला देवी संगीत, नृत्य एवं कला केंद्र), प्रभारी सुभांगिनी चौबे, राजेश वर्मा, प्रतीक ओझा, वनिता तिवारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उज्जवल भविष्य की कामना की ।