बाढ़ राहत कार्यों के लिए संत रामपाल महाराज को किसान रत्न सम्मान…
भारतीय किसान यूनियन (अ) द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों के लिए तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज को किसान रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। ग्राम डाया, जिला हिसार, हरियाणा में आयोजित समारोह की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित छत्तीसगढ़ अग्रवाल भवन में जिले के हजारों अनुयायि संत रामपाल महाराज जी के इस सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण प्रसारण देखा और इस समारोह के साक्षी बने।
बताया गया कि बाढ़ के दौरान खेतों में पानी भर जाने से फसलें प्रभावित हुई थीं। ऐसे समय में संत रामपाल महाराज के मार्गदर्शन में बाढ़ का पानी निकलवाकर किसानों को राहत दी गई, जिससे 500 से अधिक गांवों में दोबारा खेती संभव हो सकी।
इससे पूर्व भी संत रामपाल महाराज जी को कई ग्राम पंचायत एवं खाप पंचायतों द्वारा मानवता रक्षक सम्मान, धनाना रत्न, किसान मसीहा व किसान रक्षक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में उन्हें चौधरी काली रमन फाउंडेशन दिल्ली द्वारा भारत गौरव अवॉर्ड भी प्रदान किया गया है।
इस सम्मान समारोह में लाखों की संख्या में किसान एवं किसान नेता मौजूद थे।


