दिनांक 25 दिसंबर 2025 को दुर्ग स्थित *कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम* में अखिल भारतीय डांस, म्यूजिक एवं फाइन आर्ट्स प्रतियोगिता एवं फेस्टिवल “ *नाट्य नर्तक* ” का भव्य आयोजन किया गया।
दुर्ग ।दिनांक 25 दिसंबर 2025 को दुर्ग स्थित *कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम* में अखिल भारतीय डांस, म्यूजिक एवं फाइन आर्ट्स प्रतियोगिता एवं फेस्टिवल “ *नाट्य नर्तक* ” का भव्य आयोजन किया गया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में *कलावृक्ष आर्ट एंड डांस ग्रुप, रायपुर* की प्रतिभाशाली छात्राओं— *आरात्रिका मुखर्जी, माही, किंजल, राघवी, आहना, हर्षिता, अनन्या, प्रियल, ओमी, स्वाति, नव्या एवं सृष्टि—* ने भरतनाट्यम क्लासिकल एवं सेमी-क्लासिकल वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपनी संस्था बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया।
प्रतिभागियों की इस सफलता के लिए उनकी *गुरु श्वेता शर्मा* को भी उनके महत्वपूर्ण योगदान, समर्पण एवं कुशल मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि* के रूप में *डॉ. सम्राट चौधरी एवं श्री ऋषिकेश पोहनकर* उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष बल दिया।
