March 6, 2026

अमेरिका के उपराष्ट्रति जेडी वेंस के घर हमला, कई खिड़कियां टूटीं, एक शख्स गिरफ्तार…

Pahalgam-Terrorist-AttackJD-Vance-suddenly-cancels-plan-to-visit-famous-City-Palace-2025-04-115c4fa662a4d80b3d0380bc38ebac69

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला हुआ है। ओहायो में जेडी वेंस के घर पर पत्थर फेंके गए हैं। हमले में उपराष्ट्रपति के घर की कई खिड़कियां टूट गई हैं।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहायो स्थित घर पर हुई एक घटना के बाद सीक्रेट सर्विस और लोकल पुलिस ने इस हमले पर तुरंत कार्रवाई की। सोमवार तड़के सीक्रेट सर्विस के एजेंट ईस्ट वॉलनट हिल्स स्थित घर पहुंचे और एक शख्स को हिरासत में लिया। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हमलावर ने किस मकसद से यह अटैक किया।