March 6, 2026

9 किलो से अधिक गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार – धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही…

IMG-20260107-WA0077
  • एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही -गांजा एवं दो वाहन व मोबाईल सहित कुल कीमती 5,60,000 रूपये किया गया जप्त*
  • ◆ *एसपी धमतरी के निर्देशन पर अवैध नशीले पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान* 

एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशीले पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी तारतम्य में थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की भारत माला नगरी रोड से अवैध रुप से गांजा लेकर दो गाड़ियों से कुरुद की ओर आ रहे हैं।

की सूचना पर भारतमाला रोड, महानदी पुल के पास नाकाबंदी कर 03 संदेहियों को घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया, जिसमें मोटरसाइकिल एवं स्कूटी सवार दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि स्कूटी चालक लॉक लगाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से काले रंग के बैग एवं स्कूटी की डिकी में रखे कुल 04 पैकेट में 9.056 किलोग्राम गांजा (पॉलीथिन सहित) बरामद किया गया। मौके पर ही गवाहों की उपस्थिति में तौल कर जप्ती कार्यवाही की गई।

 

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत 4,50,000/-रूपये आँकी गई है।

साथ ही एक मोटरसाइकिल HF Deluxe क्रमांक CG 23 P 4905 कीमती लगभग 50,000/- रूपये , एक बिना नंबर TVS Jupiter स्कूटी कीमती 50,000/- तथा दो मोबाईल फोन कीमती 10,000/- रूपये कुल जुमला कीमती 5,60,000/- रूपये जप्त किए गए हैं।

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

 

◆ *गिरफ्तार आरोपीगण*

● (01) रसिया कमार उर्फ रसीक पिता राम कमार (उम्र 30 वर्ष) निवासी – कुमली, थाना रायघर, जिला नवरंगपुर (ओडिशा)

● (02) परमेश्वर बाग पिता भुनेश्वर बाग (उम्र 53 वर्ष)

निवासी – खैरपदर, थाना धरमगढ़, जिला कालाहांडी (ओडिशा)

जप्तशुदा गांजा, वाहन एवं मोबाईल सहित संपूर्ण प्रकरण पर अपराध क्रमांक 07/2026, धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

धमतरी पुलिस का संदेश

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।

You may have missed