March 6, 2026

एनआईटी रायपुर ने आईआईटी बीएचयू की टीम पर 10 रनों से जीत से किया आगाज…

IMG-20260107-WA0081
  • एनआईपीएम ने 8 विकेट से जीईसी जबलपुर को हराया

ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एस.सी. एंड सी.ए. के संयुक्त तत्वावधान में पंचम वर्ष डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ’डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी – 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 05.01.2026 को बीएसपी के निदेशक प्रभारी माननीय श्री चितरंजन महापात्रा जी के द्वारा किया गया।

दिनांक 06.01.2026 को खेले गये प्रथम मैच का विवरण इस प्रकार हैः-

प्रथम मैच एनआईटी रायपुर एवं आईआईटी बीएचयू की टीमों के मध्य खेला गया। ओए महासचिव श्री अंकुर मिश्रा द्वारा इन दोनों टीमों के बीच टांस कराया गया। एनआईटी रायपुर ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में एनआईटी रायपुर की टीम ने 3 विकेट खोकर 87 रन बनाए। राकेश पटेल ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 31 रन बनाए, जिसमें 03 शानदार चौके शामिल थे। इसके जवाब में आईआईटी बीएचयू ने 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 77 रन ही बना पाई। इस प्रकार एनआईटी रायपुर 10 रनों से मैच जीता। एनआईटी रायपुर के राकेश पटेल मैन ऑफ द मैच रहेे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर एवं महासचिव अंकुर मिश्रा द्वारा राकेश पटेल को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर डीपीएस बरार एवं अखिल मिश्रा थे।

द्वितीय मैच में एनआईपीएम एवं जीईसी जबलपुर की टीमों के मध्य खेला गया। ओए अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर द्वारा इन दोनों टीमों के बीच टांस कराया गया। एनआईपीएम ने टांस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में जीईसी जबलपुर की टीम ने 7 विकेट खोकर 75 रन ही बना सकी। अनुराग ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 18 रन बनाए। विक्की लबाड़े ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 03 महत्वपूर्ण विकेट लिए। इसके जवाब में एनआईपीएम ने 2 विकेट खोकर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार एनआईपीएम 8 विकेट से मैच जीता। एनआईपीएम के विक्की लबाडे मैन ऑफ द मैच रहेे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर द्वारा विक्की लबाडे को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर राजूल पाण्डेय एवं श्वेत मिश्रा थे।