March 6, 2026

रिकॉर्ड तोड़ ठंड, घने कोहरे के बाद अब बारिश की मार! दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों के लिए IMD अलर्ट, 16 से बदलेगा मौसम…

images

Today Weather News Live: उत्तर भारत में 15 जनवरी को रिकॉर्ड तोड़ ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया. दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई, जबकि यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में कोल्ड वेव और वेरी डेंस फॉग से ट्रांसपोर्ट पर असर पड़ा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हल्की बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है. इससे ठंड में धीरे-धीरे राहत मिलेगी, लेकिन कोहरे की परेशानी बनी रह सकती है. इस खबर में पढ़िए मौसम पर IMD का लेटेस्ट अपडेट.

उत्तर भारत की सर्दी इस वक्त अपने सबसे सख्त मिजाज में है और दिल्ली इसकी सबसे बड़ी मिसाल बन गई है. 15 जनवरी की सुबह राजधानी में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही. पालम में पारा और नीचे 2.3 डिग्री तक चला गया. हैरानी की बात यह है कि पालम में 2010 के बाद पहली बार तापमान इतना नीचे गया है. इससे पहले 7 जनवरी 2013 को यहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री रहा था. यानी बीते तीन सीजन—2023, 2024 और 2025—में यह सबसे ठंडी सुबह साबित हुई. बर्फीली हवाओं के चलते सुबह घर से निकलना किसी जोखिम से कम नहीं था और लोग ठिठुरते नजर आए.

ठंड-कोहरा झेलने के बाद बारिश की मार दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों के लिए IMD अलर्ट

उत्तर भारत में कोल्ड वेव और घने कोहरे के बीच IMD ने 16 जनवरी से बारिश का अलर्ट जारी किया है. फाइल फोटो PTI

 

कोहरे और शीत लहर ने हालात और बिगाड़ दिए. दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. पालम में सुबह विजिबिलिटी सिर्फ 50 मीटर दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग में 200 मीटर तक पहुंचने में सुबह 8:30 बजे तक का वक्त लगा. AIIMS समेत कई इलाकों में ड्रोन विजुअल्स में घने कोहरे की चादर साफ दिखी. लगातार तीसरे दिन दिल्ली शीत लहर की चपेट में रही और मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. IMD का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों तक यही हाल बना रह सकता है. पिछले 15 साल में यह पांचवां मौका है जब 2 से 4 दिन तक लगातार कोल्ड वेव रही है और इस बार सर्दी पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है. 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3.2, 13 जनवरी को 3.0 और 14 जनवरी को 3.8 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे शाम, रात और सुबह ठिठुरन और गलन वाली सर्दी लोगों की परीक्षा ले रही है

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की एंट्री

एक तरफ उत्तर भारत गंभीर और सीवियर कोल्ड वेव की चपेट में है, तो दूसरी ओर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की एंट्री से मौसम में नया मोड़ आने वाला है. IMD और स्काइमेट दोनों का कहना है कि 15 से 16 जनवरी तक ठंड अपने चरम पर रहेगी. लेकिन 16 जनवरी के बाद बादल हल्की बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी की शुरुआत होगी. इससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी तो होगी लेकिन सुबह-शाम कोहरा और नमी लोगों को चैन नहीं लेने देगी. यानी ठंड से राहत की उम्मीद के बीच बारिश का नया टॉर्चर तैयार है.

 

 

You may have missed