March 6, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय की शिक्षा विभाग में 15 दिवसीय वैल्यू एडेड कोर्स ‘सीटीईटी एवं सीजी टीईटी’ का आयोजन …

IMG-20260116-WA0003

भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा वैल्यू एडेड कोर्स के अंतर्गत सीटीईटी एवं सीजी टीईटी कक्षाओं का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ज्यादा मूल्यवान कोई वस्तु नहीं है।

इसे केवल परिश्रम और लगन से ही पाया जा सकता है। वैल्यू एडेड कोर्स से आपको आने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा में निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। साथ ही शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मोहना सुशांत पंडित ने 15 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा दी और बताया कि यह कक्षाएं विगत 4 वर्षों से निरंतर चल रही है। शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना आवश्यक है। इन कक्षाओं के माध्यम से ‘सीटीईटी एवं सीजी टीईटी’को पास करने में सहायता मिलती है ।शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोहना सुशांत पंडित द्वारा सामाजिक विज्ञान विषय,डॉ .हेमलता सिदार द्वारा हिंदी विषय, डॉ. भावना चौहान द्वारा इंग्लिश ग्रामर, श्रीमती नाज़नीन बेग द्वारा गणित विषय, श्रीमती आशा साहू द्वारा विज्ञान विषय, श्रीमती काकोली सिंघा द्वारा बाल विकास विषय, श्रीमती सत्यम मिश्रा द्वारा विज्ञान एवं श्रीमती रोमा टंडन द्वारा बाल विकास विषय पर कक्षाएं लेकर 15 दिवसीय पाठ्यक्रम पूर्ण किया गया। इन कक्षाओं से बीएड प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं लाभान्वित हुई। ‎