March 6, 2026

आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता…

IMG-20260116-WA0004
  • जीईसी जबलपुर ने आईएमए की टीम को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराया
  • आईआईएमएम की टीम ने आईआईएम को 6 विकेट से हराया

ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एस.सी. एंड सी.ए. के संयुक्त तत्वावधान में पंचम वर्ष डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ’डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी – 2025 का आयोजन सेक्टर-1, भिलाई क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है।

दिनांक 15.01.2026 को खेले गये प्रथम मैच का विवरण इस प्रकार हैः-

प्रथम मैच जीईसी जबलपुर एवं आईएमए की टीमों के मध्य खेला गया। जीईसी जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और अपने निर्धारित ओवरों में अपने 6 विकेट खोकर आईआईई की टीम 88 रन बनाए। जीईसी जबलपुर की ओर से सलामी बल्लेबाज अनुराग में अपने टीम के लिए सर्वाधिक 18 रन बनाए। इसके जवाब में आईएमए की टीम 8 विकेट पर 87 रन ही बना सकी। इस प्रकार इस रोमांचक मुकाबले में जीईसी जबलपुर की टीम ने 1 रन से मैच जीता। जीईसी जबलपुर की ओर बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अनुराग ने 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए। अपने बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए जीईसी जबलपुर के अनुराग मैन ऑफ द मैच रहेे। मैन आफ द मैच की ट्राफी जोनल प्रतिनिधि सुष्मिता पाटला द्वारा अनुराग को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर एन के गुप्ता एवं टी के सिन्हा थे।

 

द्वितीय मैच आईआईएमएम एवं आईआईएम की टीमों के मध्य खेला गया। सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर द्वारा दोनों टीमो के मध्य टॉस कराया गया। आईआईएम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित 12 ओवर में आईआईएम की टीम ने 9 विकेट खोकर 68 रन बनाए। आईआईएमएम के अनुराग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 17 रन देकर 04 महत्वूपर्ण विकेट लिए। इसके जवाब में आईआईएमएम ने मात्र 4 विकेट खोकर 71 रन बना लिए। इस प्रकार आईआईएमएम की टीम ने 6 विकेट से मैच जीता। आईआईएमएम की ओर से जनमेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 रन बनाए। इस मैच में अपने शानदार गेंदबाजी के लिए आईआईएमएम के अनुराग मैन ऑफ द मैच रहेे। मैन आफ द मैच की ट्राफी सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर द्वारा अनुराग को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर गोपाल भंडारी एवं सुष्मिता पाटला थे।

 

इन मैचों के एम्पायर – आनंद करालकर एवं जयप्रकाश आर्या, संदीप वर्मा, अमित हरपाल तथा स्कोरर विनोद देवघरे एवं परितेश राव थे तथा कमेंट्रेटर अभय मोहरिल व पिच क्यूरेटर एवं ग्राउंड कोआर्डिनेटर आजाद अहमद रहे।