March 6, 2026

कौन हैं नौशेरा की ‘शेरनी’ 26 साल की सिमरन बाला, रिपब्लिक डे परेड में पुरुषों की CRPF यूनिट की संभालेंगी कमान…

who-is-simran-bala

नई दिल्ली:Simran Bala CRPF: कर्तव्य पथ पर इस बार की गणतंत्र दिवस परेड कई मायनों में खास होगी. रिपब्लिक डे परेड में पुरुषों की सीआरपीएफ यूनिट की कमान एक महिला अफसर सिमरन बाला को सौंपी गई है, जो जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं. जम्मू और कश्मीर की 26 साल की सहायक कमांडेंट सिमरन बाला 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में सीआरपीएफ टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी और पहली महिला अधिकारी बनकर इतिहास रचने जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू और कश्मीर की 26 साल की सहायक कमांडेंट सिमरन बाला 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में पूरी तरह से पुरुषों वाली सीआरपीएफ टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनकर इतिहास रचने जा रही हैं.

140 सीआरपीएफ कर्मियों की टुकड़ी की कमान

भारत के 76वें गणतंत्र दिवस में कर्तव्य पथ की इस भव्य परेड में यह गौरवशाली इतिहास रचने वाली घटना होगी. सिमरन रिपब्लिक डे परेड के दौरान 140 से अधिक पुरुष सीआरपीएफ कर्मियों का नेतृत्व करेंगी. यह देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल और पूरे भारत में वर्दीधारी महिलाओं के लिए बड़े सम्मान की बात होगी.

पाकिस्तान से सटे गांव की रहने वाली हैं

सिमरन जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर के सीमावर्ती गांव से आती हैं, जहां पाकिस्तान की अकारण गोलीबारी से काफी नुकसान होता रहा है. मोर्टार, गोलियों से बचते हुए ही उनका बचपन बीता है. जम्मू के सेवानिवृत्त सेना अधिकारी कैप्टन अनिल गौर ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी बदलाव का प्रतीक होगा, जहां बाधाएं दूर होंगी और वर्दीधारी महिलाओं के लिए अपने भाग्य को खुद गढ़ने के द्वार खुलेंगे.