निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत मिलते ही कारगिल युद्ध स्मारक ओर विजयंत टैंक सहित पुरानी नेकी की दीवार पर बनी कलाकृतियों की पानी से धुलाई कर विशेष सफाई करके धुलमुक्त कर जनशिकायत का किया त्वरित निदान …
रायपुर– आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 7 को प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिये गये आदेशानुसार एवं जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वरलाल टावरे के मार्ग निर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू की
उपस्थिति में जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत जीई रोड में महावीर पार्क अनुपम गार्डन के समीप आयुर्वेदिक कालेज गेट से लगकर विजयंत टैंक और कारगिल युद्ध स्मारक सहित पुरानी नेकी की दीवार पर बनी कलाकृतियों की विशेष टीम भेजकर पानी से धुलाई करके धुल हटाकर धुल मुक्त करते हुए विशेष सफाई करवायी एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया।।
