March 9, 2026

शारदा विद्यालय रिसाली में मनायी गयी भारत गणतंत्र की 77 वीं वर्षगाठ…

IMG-20260126-WA0017

”हर आह्वान में गूँजता है भारत , सभी रंगों में समाहित है तिरंगा“

भारत गणराज्य की 77 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर शारदा विद्यालय , रिसाली में हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस का महापर्व पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। साथ ही इस वर्ष के प्रंसग “वन्दे मातरम् के 150 साल” की स्वर्णिम महिमा पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि मानवीय संजय ओझा डायरेक्टर , शकुन्तला ग्रुफ ऑफ स्कूलस के कमलों द्वारा तिरंगे को फहरा कर किया गया। राष्ट्रध्वज के फहरते ही रंग- बिरंगे पुष्प चारों ओर बिखर गए। इस सुरभ्य वातावरण में राष्ट्रगान गाया गया । इसके पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा तिरंगे गुब्बारों को सतरंगी हवाओं के सुपुर्द किया गया । जिससे भारत के विकसित भविष्य और निरंतर प्रगति की यात्रा की सुगंध अनन्त दिशाओं तक फैल सके। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में देशभक्ति की भावना छाई रही। काव्यपाठ, देशभक्ति एवं एन.सी.सी. कैडेड के द्वारा मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया । विद्यार्थियों के देश भक्ति पूर्ण नृत्य से सम्पूर्ण विद्यालय का वातावरण महक उठा।

माननीय श्री संजय ओझा डायरेक्टर शकुन्तला गु्रप ऑफ स्कूल्स ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र तथा संविधान की उद्देशिका के बहुमूल्य वचनों को शब्द दिए । उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अपर्ति करते हुए विद्यार्थियों से भविष्य में एक अच्छा नागरिक बनने की अपील की साथ ही उन्होने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों की महत्ता समझाई ।

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य रूद्रकांत झा ने भी विद्यार्थियों को अपने कर्तव्य का उचित रूप से पालन करने की सीख दी एवं कभी हार न मानने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों के उत्साह को दुगुना करते हुए , ममता ओझा मैनेजर शारदा विद्यालय रिसाली , हेड मिस्ट्रेस पुष्पा सिंह , प्री प्रायमरी इंचार्ज सेष्टिराव , एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर , प्रतीक ओझा ने भी समारोह अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई ।

 

कार्यक्रम का समापन करते हुए विद्यालय के वाइस हेडबॉय तथा हेडगर्ल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का संचालन छात्रा रेणुका तथा नेहल ने किया।

 

 

You may have missed