क्षेत्रीय मुख्यालय दुर्ग में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन…
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिला सम्मान
दुर्ग, 27 जनवरी 2026-छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग के क्षेत्रीय मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। रायपुर नाका स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय खंडेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने इस अवसर पर देश के महान बलिदानी सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। समारोह में श्री खंडेलवाल द्वारा पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष महोदय के संदेश का वाचन करते हुए विभागीय कार्यों की प्रगति के विषय में अवगत कराया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्युत विभाग दुर्ग क्षेत्र के 12 कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अभियंता द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यालय सहायक श्रेणी एक श्री आलोक कुमार षर्मा, कनिश्ठ अभियंता श्री परमेष्वर, कु. ज्योत्सना राव एवं कुमारी अंजली ठाकुर, डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रदीप कुमार वैष्णव, परीक्षण सहायक श्रेणी एक श्री हीराधर प्रसाद साहू, कार्यालय सहायक श्रेणी तीन श्री नोमेश कुमार साहू, दफ्तरी श्री भागी राम, लाइन सहायक श्रेणी दो श्री लक्ष्मीनारायण पटेल, परिचारक श्रेणी एक लाइन श्री संतोष साहू, तकनीशियन वितरण श्री राकेश दुबे एवं कार्यालय सहायक श्रेणी एक श्रीमती ष्वेता राव को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, रजत मेडल एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि पावर कंपनी मुख्यालय द्वारा दुर्ग संभाग को सर्वोत्तम राजस्व प्रबंधन संभाग एवं बोरसी जोन में पदस्थ सहायक अभियंता श्री डिलेन्द्र कुमार देशमुख संपूण दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत अपने जोन में सर्वाधिक उपभोक्ताओं के घरों में सोलर पैनल लगाए जाने हेतु पुरुस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने गीत एवं भाषण के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कैरम के एकल प्रतियोगिता में श्री अजित देवांगन प्रथम एवं श्री बी.एस.राजपूत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैरम के युगल प्रतियोगिता में श्री अजित देवांगन एवं श्री अमित शर्मा की जोड़ी विजेता तथा श्री बी.एस.राजपूत एवं श्रीमती शकुंतला कारक की जोड़ी उपविजेता रही। महिलाओं के बीच कैरम एकल प्रतियोगिता में श्रीमती शकुंतला कारक विजेता एवं श्रीमती अनिता रोही उपविजेता रहीं। शतरंज प्रतियोगिता में श्री मनीष ठाकुर विजेता एवं श्री राजेष गोपाल गुप्ता उपविजेता रहे। सम्मानित होने वाले सभी कर्मचारियों को मुख्य अभियंता श्री संजय खंडेलवाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री हर्ष कुमार मेश्राम, अधीक्षण अभियंता श्री एस.मनोज, श्री आर.के.मिश्रा एवं श्री जे.जगन्नाथ प्रसाद सहित सभी कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं विभाग के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

