भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग के बी.एड. प्रशिक्षुओं द्वारा समर्पण के अंतर्गत संजीवनी बालिका आवासीय छात्रावास में मनाया गणतंत्र दिवस की खुशियां …
भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय के बी.एड. छात्राओं द्वारा समर्पण के अंतर्गत संजीवनी बालिका आवासीय छात्रावास में गणतंत्र दिवस की खुशियां मनाई गई ।
इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने कार्यक्रम की सराहना की ।शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मोहना सुशांत पंडित ने कहा कि बी.एड. विभाग द्वारा समर्पण कार्यक्रम कई वर्षों से निरंतर योगदान देता रहा है।जिससे हमारी छात्राओ में समाज सेवा की भावना जागृत होती है तथा नैतिक मूल्यों का विकास होता है ।
शिक्षा विभाग द्वारा विगत 15 वर्षों से समर्पण बैनर के तहत् यह कार्य किया जा रहा है। महाविद्यालय की छात्राये दुर्ग स्थित संजीवनी बालिका आवासीय छात्रावास पहुँचेतथा वहा के बच्चों को इंस्ट्रूमेंट बॉक्स,कलरिंग बुक,कलर पेंसिल एवं बिस्कुट वितरित किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापिकाएं डॉ.भावना चौहान,श्रीमती नाज़नीन बेग,आशा आर्य,काकोली सिंघा,सत्यम मिश्रा,एवं रोमा टंडन का योगदान रहा।कार्यक्रम को को-ऑर्डिनेट श्रीमती सत्यम मिश्रा द्वारा किया गया ।
बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रायें काजल सुधाकर, दीक्षा कौशिक,गुंजिता साहू,हेमलता राजहंस,कामनी,खुशबू,पायल,पूनम साई ,प्रेमलता,प्रियंका एक्का,प्रियंका यादव,पूर्णिमा साहू,राधिका ,रोशनीला का महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा बी.एड चतुर्थ सेमेस्टर के सभी प्रशिक्षुओ ने सहभागिता दी।






