Home छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर: अंबिकापुर और जगदलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से...

बड़ी ख़बर: अंबिकापुर और जगदलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी…

20
0

अंबिकापुर/जगदलपुर:  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और जगदलपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने (Bomb Threat) की मिली धमकी मिली है. ये धमकी ई-मेल के जरिए दी गई, जिसके बाद कोर्ट परसिर में हड़कंप मच गया. सुरक्षा के लिहाज से परिसर खाली करा दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, कोर्ट कार्यालय के ई-मेल पर सुबह के वक्त एक संदिग्ध ईमेल आया. इसमें दोनों कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. पूरे परिसर की सघन जांच की जा रही. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बता दें कि इससे पहले बिलासपुर और राजनांदगांव के जिला न्यायलय को भी बम से उड़ाने का ईमेल आया था.