March 6, 2026

मोहन नगर ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर कूदे युवक को डायल-112 टीम ने सुरक्षित बचाया…

IMG-20260204-WA0009

▪️ त्वरित रेस्क्यू कर युवक को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया

▪️ समय पर सहायता से युवक की जान सुरक्षित

▪️ सराहनीय कार्य हेतु दोनों आरक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया 

▪️ आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करने की अपील

 

दिनांक 03.02.2026 को मोहन नगर–धमधा नाका ओवरब्रिज क्षेत्र में एक युवक द्वारा मानसिक तनाव एवं नशे की स्थिति में ओवरब्रिज से नीचे रेलवे ट्रैक की ओर कूदने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डायल-112 मोहन नगर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा त्वरित एवं संवेदनशील रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्पश्चात युवक को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बचाई जा सकी।

घटनास्थल :

मोहन नगर–धमधा नाका ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक क्षेत्र, दुर्ग

 

व्यक्ति का विवरण :

भानुप्रताप देशमुख, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, जेवर सिरसा, दुर्ग

(नगर निगम भिलाई में सफाई कर्मचारी)

सराहनीय भूमिका :

उक्त रेस्क्यू कार्यवाही में डायल-112 मोहन नगर में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1077 हिमांशु जंघेल एवं चालक क्रमांक 273 धर्मेंद्र देशमुख की त्वरित, सतर्क एवं मानवीय भूमिका सराहनीय रही। उनके इस उत्कृष्ट एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा दोनों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

 

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मानसिक तनाव या आपात स्थिति में कोई भी गलत कदम न उठाएं तथा तत्काल सहायता हेतु 112 पर संपर्क करें। समय पर सूचना एवं सहयोग से अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है।

 

—0000—