March 6, 2026

मानवता के लिए श्री सांई नाथ जन सेवा समिति ने सेवा सप्ताह का आयोजन…

IMG-20260205-WA0001
  • श्री साँई नाथ जन सेवा समिति
  • भिलाई के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह के रूप में स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमे

भिलाई – दुर्ग के विभिन्न आश्रमो में जाकर सेवा 26 जनवरी से 1 फरवरी तक सात दिन सेवा कार्य करके हर्सोउल्लास से स्थापना दिवस मनाया गया। सेवा सप्ताह का पहला दिन दिनाँक 26 जनवरी को दिव्य ज्योति दृष्टिहीन आवासीय बच्चो का विद्यालय, जामुल भिलाई में जाकर वहां उपस्थित सभी बच्चो को जूता व चार सीलिंग फैन दिया गया। सेवा सप्ताह का दूसरा दिन दिनाँक 27 जनवरी को फील परमार्थम वृद्धा आश्रम, सेक्टर-3 में सभी वृद्धजनो को भोजन की व्यवस्था किया गया। और सेवा सप्ताह का तीसरा दिन 28 जनवरी को नयनदीप दृष्टिहीन बच्चो का विद्यालय, सिविक सेंटर भिलाई में उपस्थित बच्चो को लोवर व टी शर्ट वितरण किया गया। सेवा सप्ताह का चौथा दिन दिनाँक 29 जनवरी को स्नेह संपदा मानसिक निःशक्त बच्चो का विद्यालय, सेक्टर-8 भिलाई में सूखा राशन व नये कपड़े वितरण किया गया। सेवा सप्ताह का पाँचवां दिन दिनाँक 30 जनवरी को मदर टेरेसा आश्रम, शांति नगर भिलाई में उपस्थित सभी लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था किया गया। सेवा सप्ताह छठवाँ दिन दिनाँक 31 जनवरी को चंद्रा मौर्या टॉकीज के पीछे बस्ती में सभी जरूरतमंद लोगों के लिए साड़ियां, पैंट, शर्ट व लड़कियों के लिए सलवार सूट कपड़ो का वितरण किया गया।

 

और अंत मे सेवा सप्ताह का सातवां व अंतिम दिन दिनाँक 1 फरवरी को श्री सांई भवन, श्री सांई बाबा मंदिर, सेक्टर-6 भिलाई में विशाल रक्तदान शिविर व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवा सप्ताह का अंतिम दिन रक्तदान शिविर का आयोजन तीन स्थानों में रखा गया। जिसमे श्री सांई बाबा मंदीर, सेक्टर-6 के प्रांगण में 52 यूनिट रक्त, सेक्टर-1 गार्डन में 16 यूनिट रक्त व सन्ना ब्लड सेन्टर में 12 यूनिट रक्तदान किया गया। सभी रक्तवीरो को सड़क सुरक्षा के तहत यातायात जागरूकता के उद्देश्य को ध्यान देते हुए हेलमेट दिया गया। श्री सांई नाथ जन सेवा समिति के स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह में भिलाई दुर्ग के सभी संस्थाओं व रक्तवीरो का सम्मान किया गया। जो अपने अपने क्षेत्रों में निस्वार्थ सेवा कार्य कर रहे है। और समिति के नियमित रक्तवीरो का सम्मान किया गया जो हमारे एक कॉल पर आकर रक्तदान कर मानवता के राह पर कार्य कर रहे है।

श्री शिर्डी सांई संस्थान, श्री सांई बाबा मंदिर, सेक्टर-6 भिलाई के विशेष सहयोग एवं

चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू तिवारी

के संरक्षण में आयोजित शिविरो में कुल

80 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। डॉ

मंजू तिवारी ने इस मौके पर श्री साई नाथ जनसेवा समिति का तारीफ करते हुए सेवा कार्य निरंतर करते रहना चाहिए। और लोगो मे रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना है। रक्त संग्रह सन्ना ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर ने

किया। शिविर में सबसे पहले डॉ के

चिरंजीवुलु ने रक्तदान किया। इस आयोजन में अतिथियों के रूप में विष्णु केमिकल के उपाध्यक्ष श्री एम. वी. राव, आंध्र साहित्य समिति के अध्यक्ष पी. वी. राव, सन्ना ब्लड बैंक के ऑफिसर डॉ. मंजू तिवारी, संस्था के संरक्षक डॉ. के. चिरंजीवुलु, तेलुगु सेना के अध्यक्ष एन. चिन्ना केशवुलु, सांई संस्थान के ट्रस्टी मनोज नायडू, एन. प्रभाकर राव, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य के. उमाशंकर राव, आंध्र साहित्य समिति के उपाध्यक्ष सुब्बा राव आदि उपस्थित हुए। और कई प्रमुख

व्यक्तियों तथा 25 विभिन्न

सामाजिक संगठनों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

हफ्ते भर की मानवता की सेवा

जनसेवा समिति ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत पूरे सप्ताह असहायों, निराश्रितों

तथा जरूरतमंद गरीबों की अलग-अलग तरीकों से सेवा कर मानवता की

मिसाल पेश की। शिविर में सुर संग्राम के कलाकारों ने संगीतमय कार्यक्रम

भी प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में अमल कुमार

विश्वास, माधव, नरेंद्र हिरवानी, मीना ने फिल्मी नगमे सुनाए। संस्था का उद्देश्य मानव सेवा ही माधव सेवा है इस वाक्य को चरितार्थ करने की कोशिश किया जाता है।