उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने नगर निगम जोन 3 के मदर टेरेसा वार्ड में पार्षद व जलविभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू एवं नागरिको सहित 16 लाख के सडक नाली निर्माण श्री हनुमान मंदिर में स्टेज शेड पेवर ब्लॉक तेलीबांधा बीएसयूपी कालोनी में पाईप चेम्बर रिपेयरिंग कार्य का प्रारंभभूमिपूजन करके किया …
रायपुर – आज रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम रायपुर जोन 3 अंतर्गत मदर टेरेसा वार्ड क्षेत्र में 16 लाख रू. की स्वीकृत लागत से तेलीबांधा कबाडी गली में 5 लाख की लागत से सडक व नाली निर्माण जल विहार श्याम नगर श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में स्टेज, शेड,
पेवर ब्लॉक के नये निर्माण कार्य, तेलीबांधा बीएसयूपी कालोनी परिसर में पाईप व चेम्बर के रिपेयरिंग के कार्य का प्रारंभ मदर टेरेसा वार्ड पार्षद एवं नगर निगम जलकार्य विभाग अध्यक्ष श्री सतोष सीमा साहू सहित वार्ड पार्षद श्री प्रदीप वर्मा, श्री महेश ध्रुव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री रोहित साहू, सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री संजय गोपूलवार, हरीश ठाकुर, महेश बघेल, आशीष श्रीवास्तव, रतन वर्त्यानी, अजित खुरा,
जितेन्द्र साहू, नरेन्द्र पोले, पवन सिन्हा, सुश्री रजनी सेगडे, संतोषी यादव, सरिता यादव, शिवानी हरदहा एवं अन्य रहवासीगणो की उपस्थिति में श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर नागरिको को मदर टेरेसा वार्ड में शानदार सौगात दी। इस हेतु उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा को वार्डवासियों की ओर से पार्षद और जलविभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू ने हार्दिक धन्यवाद दिया।

