March 7, 2026

रायपुर नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग ने विगत कई वर्षों से बकाया राशि जमा नहीं कर रहे वार्ड 1 क्षेत्र के 20 बड़े बकायादारो द्वारा डिमांड बिल डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस के बाद भी बकाया अदा नहीं करने पर उनके सम्बंधित 20 व्यवसायिक परिसरों को तत्काल ताला लगाकर किया सीलबंद …

IMG-20260207-WA0011

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू और जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार एवं कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा और जोन 8 सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल के नेतृत्व और राजस्व निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा,

सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वश्री खगेंद्र सोनी, राम कुमार अवसर, चंदन रगड़े की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन 8 की राजस्व विभाग की टीम द्वारा नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1क्षेत्र अंतर्गत 20 बडे बकायादारों द्वारा विगत कई वर्षों से बकाया राशि नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा डिमांड बिल डिमांड

 

नोटिस एवं अंतिम नोटिस जारी करने के उपरांत भी नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं करने पर अभियान चलाकर संबंधित 20 बड़े बकायादारो के 20 व्यवसायिक परिसरो को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कडी कार्यवाही की गयी है।

रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल एवं सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल ने बताया कि आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड कमांक 1 अंतर्गत 526273 रू. के बकायेदार प्रितम सिंग जीत सिंग, 224509 रू. के बकायेदार अशोक कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार नवानी, 449614 रू. के बकायेदार हरवंश सिंग, महेन्द्र सिंग, सुरजीत कौर वगैरह, 182710 रू. के बकायेदार राहुल धारीवाल, रू. 140257 के बकायेदार आदिल खान, 438529 रू. के बकायेदार प्रमोद अग्रवाल , 133053 रूपये के बकायादार ओमप्रकाश तिवारी, 116741 रूपये के बकायादार सुरेन्दर सिंग, गुरविंदर सिंग, 219394 रूपये के बकायादार राजेश चंद्राकर,

 

85005 रूपये के बकायादार लीलावती देवी सिंग, 56630 रूपये के बकायादार अमरजीत सिंग, 201589 रूपये के बकायादार नीलम मिश्रा, 94275 रूपये के बकायादार संजय कुमार सुमन, 100989 रूपये के बकायादार रणजीत सिंग वालिया, 67591 रूपये के बकायादार गुरजीत सिंग नोत्रा, 40090 रूपये के बकायादार बलविन्दर सिंग नोत्रा, 52041 रूपये के बकायादार अमरीक सिंग मथारू,

76912 रूपये के बकायादार मनोज चंद, 149826 रूपये के बकायादार मनोज चंद, 85187 रूपये के बकायादार राजेन्द्र चंद और 45628 रूपये के बकायादार राजेन्द्र चंद के संबंधित व्यवसायिक परिसर में तत्काल ताला लगाकर सीलबंदी की कार्यवाही बकाया राशि रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 राजस्व विभाग को अदा नहीं करने पर की गई है।