March 7, 2026

रायपुर नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग ने विगत कई वर्षों से बकाया राशि जमा नहीं कर रहे चार वार्डों के 26 बकायादारों पर डिमांड बिल डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस के बाद भी बकाया अदा नहीं करने पर की गयी कार्यवाही…

IMG-20260207-WA0020
  • छह बकायादारों के नलों को विच्छेद किया गया, दो बकायादारों ने सीलबंदी के दौरान पूर्ण बकाया भुगतान किया, दो अन्य ने पार्ट पेमेंट किया, 12 बकायादारों ने 9 फरवरी और एक बकायादार ने 15 फरवरी तक बकाया अदा करने समय माँगा

         रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू और जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के निर्देशानुसार एवं कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह और जोन 4 सहायक राजस्व अधिकारी श्री अमरनाथ साहू के नेतृत्व और अन्य सम्बंधित जोन 4 राजस्व कर्मचारियों की स्थल पर उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन 4 की राजस्व विभाग की टीम द्वारा नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 अंतर्गत डॉ विपिन बिहारी सूर वार्ड क्रमांक 64, स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड क्रमांक 44, पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34, सिविल लाईन वार्ड क्रमांक 46 क्षेत्र अंतर्गत कुल 26 बकायादारों द्वारा विगत कई वर्षों से बकाया राशि नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा डिमांड बिल डिमांड नोटिस एवं अंतिम नोटिस जारी करने के उपरांत भी नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं करने पर अभियान चलाकर संबंधित 26 बकायादारों पर बकाया वसूलने नियमानुसार कडी कार्यवाही की गयी ।

रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव एवं सहायक राजस्व अधिकारी श्री अमरनाथ साहू ने बताया कि आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 4 राजस्व विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत डॉ विपिन बिहारी सूर वार्ड कमांक 64 अंतर्गत 72999 रू. के बकायेदार दुलारी यादव का नल बकाया अदा नहीं करने पर विच्छेद करने की कार्यवाही की गयी, इसी प्रकार नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग को बकाया कर अदा नहीं किये जाने पर 325936 रू. के बकायेदार अनिल सिंग, अर्जन सिंग, तालिक सिंग ठाकुर, 90271 रू. के बकायादार गोपाल प्रसाद दुबे, 42215 रू. के बकायादार मनिया सेन्द्रे,26487 रू. के बकायादार जीवनलाल सोनी, 63090 रू. के बकायादार सीता बाई यदु का नल विच्छेद करने की कड़ी कार्यवाही की गयी. सीलबंदी कार्यवाही के दौरान 46446 रू. के बकायादार माधुरी पोपटानी ने तत्काल सम्पूर्ण बकाया राशि का भुगतान कर दिया, इसी प्रकार स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड में 88921 रू. के बकायादार राजेश कुमार धामूमल कुकरेजा ने सीलबंद कार्यवाही के तत्काल पश्चात सम्पूर्ण बकाया राशि का भुगतान कर दिया, वहीं वार्ड 64 में 45794 रू. के बकायादार जय कुमार देवांगन ने सीलबंदी के दौरान 16500 रूपये का पार्ट पेमेंट किया गया,पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड में 166032 रू. के बकायादार सुरेश सालोमन ने कार्यवाही के दौरान 51507 रू. का पार्ट पेमेंट किया, जबकि 1 बकायादार ने 15 फरवरी 2026 तक और 14 अन्य बकायादारों ने दिनांक 9 फरवरी 2026 तक सम्पूर्ण बकाया राशि का भुगतान करने लिखित आश्वासन नगर निगम रायपुर को स्थल पर सीलबंद और नल विच्छेदन की कार्यवाही प्रारम्भ करने पर दिया, इस पर उक्त सभी बकायादारों के विरुद्ध कार्यवाही सम्पूर्ण बकाया राशि का भुगतान करने दिए गए लिखित आश्वासन उपरांत उक्त अवधि तक के लिए जोन 4 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन सहायक राजस्व अधिकारी द्वारा स्थल पर स्थगित कर दी गयी।