March 6, 2026

बाबा की बारात के आयोजन के लिए मेरे द्वारा किसी से भी चार आने का सहयोग नहीं लिया जाता – दया 

IMG-20260210-WA0030
  • बाबा की बारात के 18 वर्ष पूरे, चंदे से नहीं होता है आयोजन 
  •  तन, मन, धन और दिल से देते हैं शिव भक्त अपना सहयोग

भिलाई: बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि देवों के देव महादेव बाबा की बारात का यह 18वां वर्ष है | इसकी तैयारियां जोर-जोर से शुरू हो गई हैं | बाबा की बारात के 31000 कार्ड दुर्ग, भिलाई, रायपुर के ग्रामीण इलाकों में बांटे जा रहे हैं | और बाबा की बारात का आमंत्रण लोगों को दिया जा रहा है| देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित dgp अरुण देव गौतम सहित दुर्ग जिले के आईजी, एसपी, महापौर सहित तमाम जनप्रतिनिधियों को हमने बाबा की बारात के आमंत्रण सौंप दिए हैं | कुछ लोग बाबा की बारात में और कुछ लोग पूजा में शामिल होंगे| लेकिन हम बाबा की बारात में जरूर आएंगे ऐसा आश्वासन उनके द्वारा प्राप्त हुआ है| इंडिया एशिया एवं लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बाबा की बारात दिखाई देगी| इसके लिए शिक्षाविद डॉक्टर संतोष राय का हमें भरपूर सहयोग मिल रहा है | अभी हमारे द्वारा शिव भक्तों को बाबा की बारात के 31000 कार्ड्स बांटे जा रहे हैं, आने वाले समय में बांटे जाने वाले कार्ड की संख्या 51000 से लेकर सवा लाख तक होगी |

हमारे इस कार्यक्रम में मातृशक्ति का भी अहम रोल है जिसे वे बखूबी निभा रही हैं | 15 फरवरी 2026 को हथखोज इंदिरा नगर, भिलाई- चरोदा से निकलेगी भगवान भोले बाबा की बारात | श्री सिंह ने बताया कि बाबा की बारात की भव्यता इतनी होती है कि इसे देखने के लिए देश-प्रदेश भर से लोग आते हैं और इस बार और भी ज्यादा भव्यता रहेगी | सात राज्यों जिसमें छत्तीसगढ़, उड़ीसा, केरल, हरियाणा, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी | साथ ही साथ बाबा की बारात में भूत पिशाच भी बड़ी संख्या में नजर आएंगे| यह पूरा कार्यक्रम आपसी भाईचारे का पर्व है और सभी लोग हमें तन मन धन से सहयोग कर रहे हैं | श्री सिंह ने आगे बताया कि बाबा की इस बारात में मेरे द्वारा किसी से भी चार आने का भी सहयोग नहीं लिया जाता है | यदि कोई ऐसा बोले तो वह सिद्ध करें | हम किसी से सहयोग नहीं लेते बल्कि उन्हें बारात में शामिल होने का आग्रह करते हैं| चंदे से यह कार्यक्रम नहीं करते हैं | 18 वर्षों का यह बाबा की बारात का दौर आने वाले 50 वर्षों तक नहीं रुकेगा| पूरे भारत में छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ही बाबा की बारात धूमधाम से निकाली जाती है | कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत हम सभी लोग ज्योतिर्लिंग एवं बाबा धाम में जाकर इस कार्यक्रम में हमारे द्वारा जाने अनजाने में हुई गलती के लिए प्रायश्चित करते हैं और क्षमा याचना करते हैं | हम कहते हैं सब कुछ बाबा का दिया हुआ है इसलिए हे बाबा तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा |

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं निगम से हमारी चर्चा हो गई है कि इस कार्यक्रम में प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा | कल दिनांक 11 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे सेक्टर 6 कंट्रोल रूम में इसे लेकर शिव भक्तों की प्रशासन के साथ बैठक आहूत है | बीएसपी टाउनशिप एरिया में भक्त यदि चाहेंगे तो बाबा की बारात का रूट वहां भी दिखेगा | 12 फरवरी को संगीत संध्या का आयोजन दुर्गा मैदान कैंप 2 में किया जा रहा है | पत्रकार वार्ता में उपस्थित लोगों में डॉ. संतोष राय, विजेंद्र मिश्रा, प्रमोद सिंह, संतोष गुप्ता, शेरू,गौरव, विक्की, कमल, रॉकी, राकेश, प्रदीप सोनी, विनोद, प्रशांत, युवा अधिवक्ता निर्मल सिंह, जितेंद्र एवं अतुल सहित बोल बम सेवा समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे |