महापौर मीनल चौबे नगर निगम जोन 5 पानी टंकी पहुंचीं…
- टंकी की क्षमता के अनुसार पानी कहाँ सप्लाई किया जा रहा है.कितने अवैध कनेक्शन हैँ, समीक्षा के दिए निर्देश
- पार्षदों से वार्डों में पेयजल आपूर्ति की जानकारी लेकर की समीक्षा , ईदगाहभाठा जलागार में जाकर वितरण व्यवस्था से हुईं अवगत , सभी घरों में टेल एन्ड तक नलों से पर्याप्त जलापूर्ति सतत मॉनिटरिंग कर किये जाने के दिए निर्देश
रायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे नगर निगम जोन 5 कार्यालय पहुंचीं. महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि टंकी की क्षमता के अनुसार पानी कहां सप्लाई किया जा रहा है, कितने अवैध नल कलेक्शन हैँ, इसकी समीक्षा की जाये.
नगर निगम जोन 5 कार्यालय में महापौर ने एमआईसी सदस्य श्री दीपक जायसवाल, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, पार्षद श्री अजय साहू, श्री आनंद अग्रवाल से वार्डों में पेयजल समस्या की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों से जानकारी लेकर गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने वार्ड पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति में पुरानी और नई ईदगाहभाठा पानी टंकी में जाकर पेयजल वितरण व्यवस्था की जानकारी लेकर प्रत्यक्ष स्थल समीक्षा की.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सम्बंधित नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के पूर्व रायपुर नगर निगम के जिन कुछ वार्डों में कुछ स्थानों पर पेयजल की समस्या अभी से आ रही है, वहाँ सम्बंधित अधिकारीगण तत्काल स्पाट पर सम्बंधित वार्ड पार्षद के साथ सम्बंधित स्थलों का निरीक्षण कर पेयजल की समस्या को त्वरित रूप से दूर करवा लें और सतत मॉनिटरिंग नियमित रूप से प्रतिदिन करते हुए टेल एंड तक पर्याप्त मात्रा में पेयजल नागरिकों के घरों में दिया जाना प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें, ताकि गर्मी में वहाँ पेयजल की समस्या नागरिकों को ना आये.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि राजधानी शहर रायपुर में पर्याप्त मात्रा में नगर निगम जल कार्य विभाग के माध्यम से प्रतिदिन जलप्रदाय किया जा रहा है. जिसका प्रतिदिन व्यवस्था अंतर्गत सुव्यवस्थित तरीके से वितरण करवाया जाना आवश्यक है, ताकि राजधानी शहर में लोगों को गर्मी में सभी स्थानों पर पेयजल की सुगम आपूर्ति हो सके और कहीं समस्या ना आने पाए .महापौर ने तकनीकी रूप से श्रेष्ठ वाल्व मैनेजमेन्ट करवाने कहा.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी अवैध नलों के नियमितीकरण की अभियान चलाकर कार्यवाही, टुल्लू पम्पो को अभियानपूर्वक जब्त करने की कार्यवाही सहित पाईप लाईन लीकेज और गन्दे पानी की समस्या आते ही तत्काल सम्बंधित स्थल पर टीम भेजकर स्थल ट्रेस करवाकर त्वरित समाधान किये जाने पर विशेष बल दिया. महापौर ने गर्मी में सुगम पेयजल आपूर्ति हेतु अभी से पुख्ता तैयारी और होमवर्क करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैँ.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा ली गयी बैठक में नगर निगम रायपुर के अधीक्षण अभियंता श्री पी. राजेश नायडू, श्री राजेश राठौर, जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंग फरेन्द्र, श्री अंशुल शर्मा जूनियर, श्री शेखर सिंह, जोन 5 सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रमोद जाधव, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, उप अभियंता श्री रमेश पटेल, श्री शुभम तिवारी सहित अन्य अभियंतागण की उपस्थिति रही.
