12.66 करोड पेवर ब्लॉक परियोजना शाखा में हुए भ्रष्टाचार मामले की जांच की मांग कांग्रेस पार्षद दल ने भी की, भाजपा पार्षद दल को दिया अपना समर्थन …
- परियोजना शाखा का संचालन स्वयं आयुक्त के हाथों में- सीजू
भिलाई: नगर निगम भिलाई में हुए पेवर ब्लॉक के 12.66 करोड रुपए के घोटाले के मामले में एक दिन पहले भाजपा के प्रभारी डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक राम जी भारती एवं भाजपा पार्षद दल निगम भिलाई के द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं.
परियोजना विभाग के अफसरों पर लगे भ्रष्टाचार के मामले में आज नगर निगम भिलाई की शहर सरकार के मंत्री सीजू एंथोनी एवं कांग्रेस के पार्षद दल ने भी वर्ष 2022 से 24 तक हुए परियोजना शाखा में हुए भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा पार्षदों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में जो लोग भी दोषी हो उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए. यह हमारा आरोप नहीं है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्यवाही हो चाहे वह जो भी हो. इस मामले में शहर सरकार के मंत्री सीजू एंथोनी ने पत्र वार्ता लेकर सीधे तौर पर स्पष्ट कहा है कि परियोजना शाखा का संचालन स्वयं आयुक्त महोदय करते हैं और उसकी निगरानी का काम एसी, ईई और कई इंजीनियर अपने स्तर पर उसकी देखरेख करते हैं. चूंकि डबल इंजन की सरकार है, भाजपा की आड़ में कांग्रेस की शहर सरकार को बदनाम किया जा रहा है. हम अफसर नहीं है, कि हम भ्रष्टाचार के मामले की जांच करें.
महापौर हूं या सभापति हूं या एमआईसी परिषद हो भ्रष्टाचार के मामले में हम शुरू से जांच की मांग रखते आए हैं. कमिश्नर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं और भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं. शहर में अनेकों विकास कार्य हुए हैं जिसमें पार्षदों को बिना बताए स्थल परिवर्तन कर दिया गया. भाजपा की आड़ में आयुक्त अपनी मनमानी पर उतारू है. श्री एंथनी ने आगे कहा कि हुडको मेरे वार्ड 32 बंगाल में लगे हुए पेवर ब्लॉक के विषय में मुझे भी जानकारी नहीं है जबकि वहां कोई आता जाता नहीं है. सीजू एंथोनी ने आगे बताया कि पारिवारिक कर्म से महापौर नीरज पाल अभी नहीं आ पाए हैं आगामी 16 फरवरी 2026 को पत्र वार्ता द्वारा जानकारी दी जाएगी.
इंजीनियरों का कार्य है विकास कार्य के गुणवत्ता की निगरानी करना. उप नेता प्रतिपक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह के आरोप सही है जिसने भी करप्शन किया है, उसकी जांच स्पष्ट होनी चाहिए. कोई भी जांच रिपोर्ट कमिश्नर देखा है और उसकी जवाब दे ही भी आयुक्त की होती है. पेवर ब्लॉक मामले में जो गड़बड़ी हुई है उसकी जांच होनी चाहिए, हम भी यह मांग कर रहे हैं और जरूरत पड़े तो यह मामला ईओडब्लू से जांच कराने योग्य है. बिल पास करना सब इंजीनियर और ईई का कार्य है. भाजपा पार्षदों की मांगों का हम भी समर्थन करते हैं लेकिन पहले जांच हो और आरोप सिद्ध हो. यह हमारी मांग और समर्थन है. भाजपा पार्षदों ने 33 बिंदुओं का मामला उठाया है जिसमें से 13 का जवाब उन्हें मिल चुका है.
परियोजना शाखा सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार, झोला भरो परियोजना विभाग बन गया है-आदित्य
परियोजना विभाग के मामले में कांग्रेस के युवा पार्षद आदित्य सिंह ने कहा कि परियोजना शाखा सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार, झोला भरो परियोजना विभाग बन गया है. ठेकेदार काम करता है और बिल का भुगतान एक वर्ष बाद होता है. भ्रष्टाचार का जवाब आयुक्त दें.
लेबर व डीजल का रेट बढ़ा साथ ही जनसंख्या भी बढ़ी – लक्ष्मीपति
वहीं शहर सरकार के मंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी लक्ष्मीपति राजू (पार्षद ) ने कहा कि पहले नगर निगम की जनसंख्या कम थी, अब जनसंख्या तेजी से बढी है, लेबर एवं डीजल का रेट बढ़ गया है. स्वास्थ्य विभाग का सालाना 100 करोड़ का सफाई का बजट है.
पत्र वार्ता में उपस्थित पार्षदों में संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, केशव चौबे, राजेश चौधरी, एकांश बंछोर, चंद्रशेखर गवइ, आदित्य सिंह, मालती ठाकुर, नेहा साहू और रीता सिंह गेरा उपस्थित थे.
