June 7, 2026

जांजगीर-चांपा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा को मिली नई मजबूती…

IMG-20260211-WA0004
  • गेंद राम कुर्रे (छोटू) बने जिला महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला जांजगीर-चांपा में संगठन विस्तार के तहत लच्छनपुर के सरपंच गेंद राम कुर्रे (छोटू) को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

गेंद राम कुर्रे लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सरपंच के रूप में उन्होंने ग्राम विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। उनके अनुभव, संगठन क्षमता और सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

नियुक्ति के पश्चात कुर्रे ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा

You may have missed