रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद निधि से उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा, वार्ड 51 पार्षद प्रतिनिधि जयंत साहू, गणमान्यजनों, आमजनों सहित धरसींवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 9 के वार्ड 51 के जोरा में समिति भवन प्रथम तल जीर्णोद्धार कार्य का 5 लाख 88 हजार रू. की लागत से लोकार्पण कर दी शानदार सौगात, जनता की मांग पर सांसद निधि से शौचालय निर्माण हेतु 1 लाख रू. देने की घोषणा की …
रायपुर – आज रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन 9 अंतर्गत पण्डित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 51 क्षेत्र अंतर्गत जोरा में समिति भवन के प्रथम तल के अतिरिक्त विकास कार्य को करवाकर नवीन जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण रायपुर लोकसभा सांसद निधि मद से 5 लाख 88 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से फीता काटकर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा,
वार्ड 51 पार्षद श्रीमती रेणु साहू के प्रतिनिधि श्री जयंत साहू सहित जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता shr शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, उप अभियंता सुश्री अंकिता जनार्दन एवं महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति में लोकार्पण करते हुए शानदार सौगात दी. रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जनता की मांग पर मंच से शौचालय निर्माण हेतु रायपुर लोकसभा सांसद निधि मद से 1 लाख रूपये का स्वेच्छानुदान देने की घोषणा की.
