जांजगीर-चांपा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले…
जांजगीर-चांपा। जिले में प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत जिले के 10 पुलिस अधिकारियों (उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक 83/2026 में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय प्रशासनिक दृष्टिकोण से लिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।
इनका हुआ स्थानांतरण
सत्यम चौहान (उनि) – पुसके प्रभारी राहौद से रक्षित केन्द्र।
भागवत प्रसाद डहरिया (उनि) – थाना जांजगीर से रक्षित केन्द्र।
राजेश कुमार साहू (उनि) – थाना बलौदा से थाना पामगढ़।
प्रतिभा राठौर (सउनि) – थाना बलौदा से पुसके प्रभारी कोटमी सोनार।
राजेन्द्र सिंह क्षत्रीय (सउनि) – पुसके प्रभारी कोटमी सोनार से थाना बिर्रा।
रामप्रसाद बघेल (सउनि) – थाना बिर्रा से पुसके प्रभारी राहौद।
रजेट लाल यदु (सउनि) – चौकी पंतोरा से थाना जांजगीर।
रामदुलार साहू (सउनि) – थाना पामगढ़ से थाना बलौदा।
हीरालाल एक्का (सउनि) – थाना नवागढ़ से रक्षित केन्द्र।
रामकृष्ण आदित्य (सउनि) – रक्षित केन्द्र से थाना नवागढ़।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह तबादला आदेश प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप किया गया है और आवश्यकता पड़ने पर इसमें आगे भी संशोधन संभव है।