Home कोंडागांव सी.पी.आई. कोण्डागांव ने लाल सलाम के नारों के साथ माकड़ी में निकाला...

सी.पी.आई. कोण्डागांव ने लाल सलाम के नारों के साथ माकड़ी में निकाला बाईक रैली…

7
0

कोण्डागांव सी.पी.आई.जिला परिषद् कोण्डागांव के कम्युनिश्टों के द्वारा लाल सलाम के नारों के साथ जिले के तहसील माकड़ी में बाईक रैली निकाला गया।सी.पी.आई.जिला परिषद् कोण्डागांव के द्वारा कम्यूनिश्ट पार्टी ऑफ इंडिया की साम्यवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाए जाने के लिए विगत वर्श से ही मोटर सायकल रैलियों का आयोजन करती आ रही है। इसी क्रम में राज्य परिशद् सदस्य एवं बस्तर सम्भाग संयोजक काम.तिलक पाण्डे के निर्देष पर जिला सचिव का.षैलेष, सहायक सचिव द्वय जयप्रकाष, दिनेष, सोमारु, बिसम्बर, दुबेश, मानसिंग आदि सहित विभिन्न गांवों से पहुंचे कम्युनिस्ट साथियों के साथ तहसील माकड़ी के ग्राम एरला से तहसील मुख्यालय माकड़ी तक सी.पी.आई. एवं संघर्श के प्रतिक हंसिया हथौड़ा, हंसिया बाली निशान वाले लाल झण्डे को लेकर लाल सलाम के नारों के बाईक रैली निकाला गया।

बाईक रैली निकाले जाने का उद्देष्य जहां एक ओर ग्रामीणजनों को भारतीय कम्युनिश्ट पार्टी की साम्यवादी विचारधारा से परिचित कराना है, वहीं दूसरी ओर लोगों को यह बताना भी है कि आमजनों, किसानों एवं मजदूरों को अन्याय, अत्याचार, षोशण से मुक्ति दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष करने वाली पार्टी सीपीआई आज भी उनके आस-पास है। भारतीय कम्युनिश्ट पार्टी ही देश के आमजनों, किसानों एवं मजदूरों को उनकी परेशानियों, समस्याओं, षोशण तथा अन्याय से मुक्ति दिला सकती है। ग्राम एरला से निकाली गई बाईक रैली तौरेंगा, हिरावण्डी, हिरापुर, कुरलूबहार, इंगरा, धारली, उड़ीदगांव, पीढ़ापाल, कलीबेड़ा से होते हुए माकड़ी तक पहुंची, जहां बाईक रैली का समापन किया गया। रास्ते में पड़ने वाले सभी गांवों के चौक-चौराहों पर रुक कर सी.पी.आई. एवं संघर्श के प्रतिक हंसिया हथौड़ा, हंसिया बाली निशान वाले लाल झण्डे को लाल सलाम का नारा लगाकर ग्रामीणजनों का ध्यान आकर्शित किया गया।