लायंस क्लब भिलाई पिनाकल की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर/ रीजन चेयरपर्सन की संयुक्त आधिकारिक यात्रा का 14th फ़रवरी को आयोजन …
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन विजय अग्रवाल जी एवं रीजन चेयरपर्सन MJF लायन राजकुमार शर्मा जी की अधिकारी यात्रा 14 फरवरी 2026 को संपन्न हुई। अध्यक्ष अंजना विनायक जी ने बताया कि गवर्नर विजय अग्रवाल जी एवं डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला लायन रेखा अग्रवाल जी का स्वागत लायंस क्लब पिनाकल एवं लियो क्लब ने मिलकर पिनाकल परंपरा के अनुसार नेहरू नगर गुरुद्वारा में किया गया ।
सर्वप्रथम मेडिसिन बैंक, डायबिटीज स्क्रीनिंग सेंटर का अवलोकन कर मिशन जिंदगी के तहत व्हीलचेयर बैसाखी और वॉकिंग स्टिक प्रदान किया। तत्पश्चात् संचालक मंडल की बैठक लायन रिवेका बेदी जी के निवास स्थान में आयोजित की गई जहाँ रीजन चेयरपर्सन MJF राजकुमार शर्मा जी, रीजन की प्रथम महिला लायन शोभा शर्मा जी एवं रीजन सचिव लायन प्रकाश सांखला जी का स्वागत किया गया।
आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सचिव लायन निधि कुमार जी ने बताया कि इसके बाद रामशिला वृद्धा आश्रम में सभी वृद्धजनों को यूटिलिटी kits राशन, फल फ्रूट्स प्रदान किया जाएगा । तत्पश्चात् सरकारी माध्यमिक शाला में पढ़ने वाले छोटे विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म-शूज प्रदान कर सभी छात्रों को बॉर्नविटा मिल्क दिया जाएगा । जामुल अंध-विद्यालय में ब्लाइंड बच्चों को ग्रॉसरी एवं म्यूजिकल ड्रम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सर के द्वारा प्रदान किया जाएगा।
क्लब द्वारा सत्र-2025 में नेहरू नगर केपीएस स्कूल के पास लायंस चौक का निर्माण क्लब द्वारा किया गया था शहर के व्यस्ततम चौराहा में से एक इस चौराहे पर लायंस क्लब के मोनो के साथ सुंदर स्तंभ बनाया गया है। गवर्नर सर ने इसका भी अवलोकन किया। भिलाई पिनाकल की पीएम जेएफ मार्गदर्शक लायन रश्मि लखोटिया जी ने बताया कि इसके अलावा हमारे परमानेंट प्रोजेक्ट भी चलते हैं जिसमें लायंस आटा बैंक, लायंस विजन सेंटर लायंस प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का भी अवलोकन कराया गया । प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की शिक्षित सभी महिलाओं को विश्व साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत जैसे कविता पाठ औरअन्य प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सभी को सांत्वना पुरस्कार देकर शिक्षिका का सम्मान भी गवर्नर सर द्वारा किया गया। साथी प्रोजेक्ट के अंतर्गत रोजगार हेतु जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन एवं छात्रा को लैपटॉप प्रदान किया गया ।संचालित लायन आटा बैंक से बीपीएल कार्ड वालों को आटा प्रदान किया गया।
अधिकारी यात्रा का प्रमुख कार्यक्रम होटल अमित पार्क मोदक में हुआ। एमजेएफ लायन संध्या अग्रवाल जी ने सुंदर मंच संचालन किया, सुषमा दुबे जी ने dhvajvandana पडी तथा एमजेएफ लायन मीरा शर्मा जी ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का परिचय दिया। लायन नम्रता चांने जी ने रीजन चेयरपर्सन राजकुमार शर्मा जी का जीवन परिचय दिया।
सचिव निधि कुमार ने सचिव प्रतिवेदन प़डा लायन शालिनी सोनी ने कोषाध्यक्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया । लायन सुब्रता नागपाल जी ने आभार व्यक्त किया क्लब के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष लायन नीलिमा दीक्षित, डाॅ. वैशाली भगत, मीना सिंह, उर्मिला टावरी क्लब सदस्य डाॅ अर्चना झा उषाचक्रवर्ती, प्रिया रस्तोगी, अंजना श्रीवास्तव, शोभा डोगरा, हेमा दानी, ज्योति अग्रवाल, रीना बनर्जी, Sheena शेखर, रश्मि गेडाम अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।






