पुण्यतिथि भगवान दास बैरी जी।
पुण्यतिथि भगवान दास बैरी जी।
पंजाबी भाईचारा द्वारा संचालित श्री गुरुनानक सार्वजनिक धर्मशाला के संस्थापक स्व. भगवान दास बैरी जी की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज दिनांक 17/ 02/2026 दिन मंगलवार को सुबह 9:00 बजे श्री गुरुनानक सार्वजनिक धर्मशाला हॉस्पिटल सेक्टर में पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों, आजीवन सदस्यों और धर्मशाला स्टाफ द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उनके द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई शहर और समाज के प्रति किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों को याद किया गया। विशेष रूप से हास्पिटल सेक्टर स्थित श्री गुरुनानक सार्वजनिक धर्मशाला जिसके वो संस्थापक रहे जोकि आज पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वसुविधायुक्त एकमात्र ऐसी धर्मशाला है जहां कम दर में सभी तरह के कमरे उपलब्ध हैं और अस्पताल में इलाज कराने आये मरीज के परिजनों, बाहर से पढ़ने आये छात्र, छात्राओं या अन्य किसी भी कार्य से भ्रमण पर आये यात्रियों के लिए एक वरदान है। उनकी इस महान योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर भगवान दास बैरी जी की बेटी आशा बैरी, उनके दामाद, पंजाबी भाईचारा के अध्यक्ष बीएल नेब, उपाध्यक्ष पलविंदर सिंघ रंधावा, इंदरजीत कौर, सचिव निर्मल सिंघ रंधावा, कोषाध्यक्ष जसवन्त सिंघ खालसा, सहसचिव कुलदीप सिंघ, हरकिरण सिंघ, मैनेजर संतोष बरहाटे, शिफ्ट इंचार्ज गुरमीत सिंघ, श्रवण सिंघ सभी प्रबंधन स्टाफ और गणमान्य लोग उपस्थित हुए।