March 6, 2026

PMGSY विभाग फिर सुर्खियों में।मामला गुणवत्ताहीन सड़क एवं पुलिया निर्माण का।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क में भारी अनियमितता का आरोप।।

सड़क निर्माण के दौरान बेशकीमती सागौन के पेड़ों की की जा रही हत्या।।।

बीजापुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बीजापुर जिले में सड़को के निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।सड़क बनाने के नाम पर जंगल का किया जा रहा है सफाया।मशीनों से बड़े बड़े बेशकीमती सागौन के पेड़ों को भी नही बक्शा जा रहा है।उसके वावजूद भी गुणवत्ताहीन सड़को का निर्माण किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने निर्माण में व्यापक अनियमितताओं और गुणवत्ताहीन कार्य का आरोप लगाया है।आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान निर्धारित तकनीकी मानकों की अनदेखी की जा रही है।

पुलिया निर्माण में बिना समुचित बेस तैयार किए सीधे ढलाई की जा रही है,छोटे गिट्टी की जगह बड़े बड़े पत्थर से पुलिया के निर्माण किया जा रहा है।जिससे उसकी मजबूती और दीर्घायु पर सवाल उठ रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जो बरसात के मौसम में खतरा बन सकता है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि ठेकेदार और विभागीय कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से कार्य को जल्दबाजी में और नियमों को दरकिनार कर पूरा किया जा रहा है।सड़क निर्माण में भी निर्धारित चौड़ाई और मोटाई का पालन नहीं किए जाने की शिकायत सामने आई है।बिना उचित मापदंड के सड़क बिछाने से भविष्य में सड़क के उखड़ने और क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो शासन की इस महत्वपूर्ण योजना की साख पर सवाल खड़े होंगे और जनता को घटिया निर्माण का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

You may have missed