अभिषेक शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी…
India vs South Africa: भारतीय टीम के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप में अपना खाता खोला। अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। खाता खोलते ही अभिषेक शर्मा के नाम टी20 वर्ल्ड कप में एक नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे सुपर-8 मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने हुईं। एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डेविड मिलर के अर्धशतक की बदौलत टीम ने 187 रन बोर्ड पर लगाए। डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अपना योगदान दिया।
अभिषेक शर्मा के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा पर खाता खोलने का दबाव था। हालांकि, पहले ओवर की आखिरी गेंद पर वो पल आया जब अभिषेक शर्मा के बल्ले से पहले रन निकले।