March 6, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की तीन घंटे में गिरफ्तारी…

IMG-20260223-WA0008

जांजगीर-चांपा। जिले के थाना बलौदा क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपी विजय कुमार केवट, निवासी बलौदा, ने नाबालिग बालिका को विवाह का प्रलोभन देकर तथा भयभीत कर सुनसान स्थान का लाभ उठाते हुए उसके साथ अनाचार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को तत्काल विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तत्काल विशेष टीम गठित कर कार्रवाई प्रारंभ की गई। तत्काल दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर दिनांक 22 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 64(2)(m), 69, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।