भारत-अमेरिका व्यापार समझौता देश के सम्मान और संप्रभुता के खिलाफ: कांग्रेस
नई दिल्ली: कांग्रेस ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को भारत के सम्मान और उसकी संप्रभुता के खिलाफ करार देते हुए रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में आकर इसे अंजाम दिया।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यहां प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस समझौते को लेकर इतनी ’असामान्य और संदिग्ध जल्दबाज़ी’ क्यों की।
बाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ’पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में अंतरिम समझौते को “किसान विरोधी” बताया।
श्रीनेत ने कहा, ’’यह व्यापार समझौता देशहित, किसानों, युवाओं, ऊर्जा सुरक्षा और डेटा संप्रभुता के खिलाफ है तथा प्रधानमंत्री द्वारा देश पर थोपा गया यह ’कम्प्रोमाइज्ड’ समझौता है।’’
श्रीनेत ने कहा, ’’यह व्यापार समझौता देशहित, किसानों, युवाओं, ऊर्जा सुरक्षा और डेटा संप्रभुता के खिलाफ है तथा प्रधानमंत्री द्वारा देश पर थोपा गया यह ’कम्प्रोमाइज्ड’ समझौता है।’’
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रधानमंत्री मोदी को इस व्यापार समझौते को लेकर इतनी असामान्य और संदिग्ध जल्दबाजी क्यों थी?