Home छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू…

विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू…

2
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे। विधानसभा सचिवालय को सत्र के लिए अब तक कुल 2,813 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1,437 तारांकित और 1,376 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। कल यानी मंगलवार को 2026-27 का मुख्य बजट सदन में पेश किया जाएगा।