Home विदेश बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के बाद सेना में बड़ा फेरबदल…

बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के बाद सेना में बड़ा फेरबदल…

2
0

ढाका: बांग्लादेश सेना के शीर्ष स्तर पर रविवार को बड़ा फेरबदल हुआ, जिसमें एक नए चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (सीजीएस) की नियुक्ति भी शामिल है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी प्राप्त हुई।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सेना मुख्यालय द्वारा जारी किए गए ये बदलाव प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नयी सरकार के 17 फरवरी को सत्ता संभालने के कुछ दिनों बाद हुए हैं।

इस फेरबदल से प्रमुख रणनीतिक कमानों के साथ-साथ देश की प्रमुख सैन्य खुफिया एजेंसी भी प्रभावित हुई है।