March 7, 2026

डिजिटल युग में सतर्कता का संदेश : भिलाई महिला महाविद्यालय में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन…

IMG-20260224-WA0027

भिलाई नगर, दिनांक: 24 फरवरी 2026: भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई नगर में दिनांक 23 फरवरी 2026 को “साइबर क्राइम अवेयरनेस” विषय पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जागरूकता वर्धक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक, सतर्क एवं सक्षम बनाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि आज के समय में डिजिटल साक्षरता के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा की समझ भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया, ऑनलाइन लेन-देन एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय विशेष सावधानी बरतने का संदेश दिया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि श्री प्रतीक), सदस्य – Lyness Club, भिलाई, ने सरल एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रकार, उनके दुष्प्रभाव तथा बचाव के व्यावहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी व्यक्ति को फिशिंग, हैकिंग, ऑनलाइन ठगी एवं पहचान की चोरी जैसे अपराधों का शिकार बना सकती है। साथ ही, उन्होंने मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन तथा संदिग्ध लिंक से सावधान रहने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

Lyness Club की अध्यक्षा श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव ने क्लब के उद्देश्यों एवं सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्लब की सचिव श्रीमती मनीषा सिन्हा, कोषाध्यक्ष डॉ. मंजू तिवारी तथा अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। विशेष रूप से क्लब की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती नीता गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। छात्राओं ने साइबर सुरक्षा से संबंधित अनेक जिज्ञासाएँ प्रस्तुत कीं, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया। यह कार्यशाला ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ व्यवहारिक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई।