March 10, 2026

सावित्रीबाई फुले की129वी पुण्यतिथि भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई बाबा साहेब सेवा संस्था ने…

IMG-20260310-WA0058

कोंडागांव कोट चौक बाबा साहेब सेवा संस्था कार्यालय में संध्याकाल देश की प्रथम महिला शिक्षका माता सावित्रीबाई फुले जी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित वह समझ में किए गए अनेक कारकों किए गए याद ।आज 10 मार्च को बाबा साहेब सेवा संस्था, कोंडागांव द्वारा भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने उनके संघर्षमय जीवन और समाज सुधार के कार्यों को याद किया।सावित्रीबाई फुले ने जिस दौर में महिलाओं और दलितों के लिए शिक्षा के दरवाजे खोले, वह समाज में एक बड़ी क्रांति थी। कोंडागांव में आयोजित इस कार्यक्रम में उनके योगदान पर चर्चा करते हुए समाज को शिक्षित और जागरूक बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की मुख्य बातें और याद किए गए कार्य संस्था द्वारा माता सावित्रीबाई फुले के इन प्रमुख ऐतिहासिक कार्यों को याद किया गया:स्त्री शिक्षा की मशाल: 1848 में पुणे के भिड़ेवाड़ा में देश का पहला बालिका विद्यालय खोलना और रूढ़िवादिता के खिलाफ डटकर खड़े रहना।सामाजिक कुरीतियों का अंत: विधवा विवाह का समर्थन, छुआछूत के खिलाफ संघर्ष और ‘बालहत्या प्रतिबंधक गृह’ की स्थापना।

सत्यशोधक समाज का नेतृत्व: महात्मा ज्योतिराव फुले के निधन के बाद भी सामाजिक आंदोलनों को गति देना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना।

निस्वार्थ सेवा: 1897 की प्लेग महामारी के दौरान मरीजों की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देना। बाबा साहेब सेवा संस्था का संकल्प संस्था के सदस्यों ने जोर दिया कि माता सावित्रीबाई फुले के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। समाज में समानता लाने और शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए संस्था निरंतर कार्य करती रहेगी इस अवसर पर संस्था के संरक्षक पंचू सागर, प्रमोद भारती, शुद्ध राम मरकाम, पटेल समाज से रितेश पटेल, अध्यक्ष भुवन लाल मार्कंडेय, ओमप्रकाश नाग, वीरेन्द्र कुमार नेताम,पंचम पांडे, पूर्व अध्यक्ष मुकेश मार्कंडेय देवानंद चौरे, तथ्यशील चौरे, सिद्धार्थ महाजन,सानू मार्कंडेय,विशाल बंजारे, युवा संस्था की पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You may have missed