March 11, 2026

सांई बाबा मंदिर में डकैती, गैंग को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती…

Screenshot_20260309_213507 (1)
  • 13 वें दिन भी पुलिस के हाथ खाली,पुलिस के दावे फेल

भिलाईनगर। सेक्टर-6 स्थित सांई बाबा मंदिर में हुई बड़ी डकैती गिरोह को पकड़ने पुलिस के लिए चुनौती है। वारदात के 13 वें दिन बाद भी आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भिलाईनगर पुलिस ने बताया कि परमेश्वर सेन साईं मंदिर सेक्टर 06 में चौकीदारी करता है। उसने बताया कि साईं मंदिर ट्रस्ट ने उसे नियुक्त किया है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 25 फरवरी की रात 8.30 बजे आया था और मंदिर परिसर में ड्युटी कर रहा था। मंदिर के पूजारी रात 9.15 बजे मंदिर को बंदकर घर चला गया था। प्रार्थी मंदिर के प्रसाद काउंटर के पास बैठा था। रात 2.15 से 3 बजे के मध्य कुछ लड़के पीछे से आए पकड़कर मारपीट की और नायलोन की रस्सी से बांध दिये और प्रसाद काउंटर में लेटा दिये। आंख पर कपड़ा बांध दिया और नाक भी दबा दी। इसके बाद मंदिर अंदर घुसकर चोरी किये लगभग 1 घंटे बाद उसके आवाज को सुनकर मंदिर परिसर स्थित सांई भवन का चौकीदार सुखरीत साहू आया तो बदमाश भाग गये। सुखरीत साहू ने उसकी रस्सी को खोला। उसके बाद सुखरीत साहू मंदिर के पीछे रहने वाले पंडित मुकेश दुबे को बताया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चांदी का पादुका एवं सांई बाबा के मूर्ती के पास रखे 1 नग चरण पादुका, पालकी में रखे 1 नग चरण पादुका तथा साईं बाबा के मूर्ती के आजु बाजू रखे चांदी के आरती की थाली 1 नग, पंचारती स्टैण्ड 1 नग, चांदी के ग्लास 5 नग, पंचामृत का कलश और चम्मच 1 नग, छोटा छतरी 1 नग, अगरबत्ती स्टैण्ड 1 नग, सार्इं बाबा के मूर्ती पीछे लगे चांदी के पैनल करीब 5 नग, कलश 5 नग चांदी के एवं चरण पादुका के स्वर्ण मंडित नख 10 नग, एवं सीसीटी व्ही के डीवीआर 01 नग को अज्ञात चुरा ले गए। थे।

(बाक्स में लेवे)

एमपी और हरियाणा के गैंग की संलिप्तता का शक

पुलिस जांच बाहरी गैंग पर आकर टिक गई है। आरोपियों की सटीक तैयारी को देखते हुए पुलिस को बाहरी आपराधिक गिरोह, विशेष रूप से एमपी और हरियाणा के गैंग की संलिप्तता का शक गहरा गया है।

You may have missed