March 11, 2026

आज भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नजरुल इस्लाम के नेतृत्व में डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्या के नाम पांच सूत्रीय मांग कर ज्ञापन सौंपा।

IMG-20260311-WA0016

आज भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नजरुल इस्लाम के नेतृत्व में डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्या के नाम पांच सूत्रीय मांग कर ज्ञापन सौंपा।

मांग इस प्रकार है –

1) कॉलेज परिसर में रोजाना असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग रहा है साथ ही नशीली दवा व शराब का सेवन उनके द्वारा किया जा रहा है उनपर अतिशीघ्र रोक लगाया जाए साथ ही सीसीटीवी कैमरा व सुरक्षा गार्ड मुख्य द्वार पर लगाया जाए।

2) महाविद्यालय का मुख्य द्वार अतिशीघ्र बनाया जाए जिसमें कॉलेज का नाम लिखा हो।

3) महाविद्यालय के अंदर वाटर कूलर व वाटर प्यूरीफायर अतिशीघ्र चालू कराया जाए जिससे गर्मी में बच्चों को ठंडा पानी मिल सके।

4) छात्रा लोगो के लिए बाथरूम में पानी व सेनिटरी पैड का इंतजाम कराया जाए।

5) महाविद्यालय के गार्डन को सुव्यवस्थित किया जाए साफ सफाई कर गार्डन में पेड़ पौधा व बैठने का व्यवस्था की जाए।

इन सभी पांच सूत्रीय मांग को अतिशीघ्र पूरा करने की मांग युवा कांग्रेस के साथियों के साथ छात्रों ने ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी गई अगर अतिशीघ्र यह मांग पूरा नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन।

ज्ञापन देने पहुंचे प्रदेश के सचिव नजरुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष डोमेंद्र, काशिम सिद्दकी साथ ही अभिषेक, रौशन निर्मलकर व अन्य छात्रगण शामिल थे।

You may have missed