2 घंटे 42 मिनट की एक्शन थ्रिलर ने Oscars 2026 में जीते 6 अवॉर्ड्स, OTT पर मस्ट वॉच है 7.7 रेटिंग वाली फिल्म…
बाफ्ता, गोल्डन ग्लोब और अब ऑस्कर्स… एक दमदार एक्शन थ्रिलर जो भले ही बॉक्स ऑफिस पर असफल रही लेकिन बैक-टू-बैक अवॉर्ड्स जीतकर तबाही मचा दी।
यह फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरा फुल पैकेज है जो आपको 2 घंटे 42 मिनट तक स्क्रीन्स से हिलने नहीं देगा। दमदार स्टार कास्ट से सजी फिल्म की कहानी हैरान भी करती है और परेशान भी।
फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी की है जो अपने अतीत के नतीजों से जूझ रहे हैं। वर्तमान पहले से ही मुश्किल होता है, लेकिन अतीत का साया उन्हें और भी परेशान कर देता है।
ऑस्कर्स में छाई फिल्म
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है वन बैटल आफ्टर अनअदर (One Battle After Another)। पॉल थॉमस एंडर्सन निर्देशित वन बैटल आफ्टर अनअदर सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो, सीन पेन, बेनिसियो डेल टोरो, रेजिना हॉल और तेयाना टेलर ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं।
बॉक्स ऑफिस पर क्यों फ्लॉप थी फिल्म?
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस (One Battle After Another Hit or Flop) पर फ्लॉप रही थी। इसकी सबसे बड़ी वजह इसका बजट था। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट ही करीब 130 से 175 मिलियन डॉलर के करीब था। दुनियाभर में फिल्म ने 209 मिलियन डॉलर के करीब कारोबार किया था
One Battle After Another
क्या है फिल्म की कहानी?
वन बैटल आफ्टर अनअदर (One Battle After Another Story) की कहानी बॉब की है जो एक क्रांतिकारी था और अतीत से भागते हुए दुनिया से कटकर अपनी जिंदगी बिता रहा है। वह एक नशेड़ी बन चुका है और अपनी बेटी के साथ रहता है। एक रोज उसका पुराना कट्टर दुश्मन उसकी जिंदगी में वापस आता है और उसकी बेटी को किडनैप कर लेता है।