March 19, 2026

एक दर्दनाक हादसे ने इस परिवार की खुशियाँ छीन ली…

IMG-20260317-WA0013

बस चालक पिता की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु के बाद पूरा परिवार गहरे संकट में आ गया। पीछे रह गए दो मासूम बच्चे—एक बेटा और एक बेटी, जिनकी पढ़ाई भी अब रुकने की कगार पर थी।

स्कूल की लगभग ₹90,000 की फीस बकाया थी, जिसे चुकाना परिवार के लिए संभव नहीं था। ऐसे कठिन समय में परिवार ने शिक्षा सहायता फॉर्म के माध्यम से समिति से मदद की गुहार लगाई।

समिति द्वारा आवेदन की पूरी जांच एवं सत्यापन के पश्चात, दोनों बच्चों की शिक्षा को निरंतर बनाए रखने हेतु ₹56,620 की स्कूल फीस का भुगतान किया गया।- #YouthSikhSevaSamitiBhilai

You may have missed