March 18, 2026

Best Mutual Funds 2026: अब आ गया पैसे बनाने का टाइम! मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने खुद चुनकर दिए टॉप 10 फंड्स…

266841-anil-singhvi-mutual-funds1200x675

Best Mutual Funds 2026: बाजार में जियो-पॉलिटिकल सिचुएशन के चलते भी निवेशकों के बीच कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कुछ ऐसे म्यूचुअल फंड्स के नाम सुझाए हैं, जिनमें आगे निवेश किया जा सकता है.

साल 2026 की शुरुआत म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए मिले-जुले संकेत लेकर आई है. जनवरी के आंकड़ों से साफ है कि जहां इक्विटी फंड्स में इनफ्लो थोड़ा कम हुआ है, वहीं डेब्ट और गोल्ड ETF में जबरदस्त पैसा आया है. ऐसे माहौल में सही कैटेगरी और सही फंड का चुनाव निवेशकों के लिए बेहद अहम हो जाता है. ऊपर से बाजार में जियो-पॉलिटिकल सिचुएशन के चलते भी निवेशकों के बीच कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कुछ ऐसे म्यूचुअल फंड्स के नाम सुझाए हैं, जिनमें आगे निवेश किया जा सकता है.

1. Flexicap Funds: हर मार्केट कैप का फायदा

Flexicap फंड्स में निवेश का फायदा यह है कि इसमें फंड मैनेजर को लार्ज, मिड और स्मॉलकैप- तीनों में निवेश की आजादी होती है. इससे बदलते बाजार में बेहतर बैलेंस मिलता है.

Anil Singhvi के पसंदीदा Flexicap फंड्स:

यह फंड्स लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए कोर पोर्टफोलियो का हिस्सा बन सकते हैं.

 

Multi Asset Allocation Funds: रिस्क कम, बैलेंस ज्यादा

अगर आप एक ही फंड के जरिए अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश करना चाहते हैं, तो Multi Asset Allocation फंड्स बेहतर विकल्प हैं. इसमें इक्विटी, डेब्ट, गोल्ड और REITs जैसे एसेट्स शामिल होते हैं.

 

पसंदीदा Multi Asset फंड्स:

 

Kotak Multi Asset Fund

DSP Multi Asset Fund

यह फंड्स वोलैटाइल मार्केट में पोर्टफोलियो को स्थिर रखने में मदद करते हैं.

 

Midcap और Smallcap Funds: हाई रिस्क, हाई रिटर्न का खेल

मिडकैप और स्मॉलकैप फंड्स में गिरावट के बाद अब वैल्यूएशन आकर्षक हो रहे हैं. खासकर स्मॉलकैप इंडेक्स अपने ऑल टाइम हाई से करीब 24% नीचे है, जो लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए मौका हो सकता है.

 

पसंदीदा Midcap फंड्स:

 

Invesco India Midcap Fund

HDFC Midcap Fund

पसंदीदा Smallcap फंड्स:

 

Bandhan Smallcap Fund

Invesco India Smallcap Fund

हालांकि, इन कैटेगरी में निवेश करते समय लंबी अवधि का नजरिया और धैर्य जरूरी है.

 

 

सेक्टोरल थीम: पावर, फार्मा और बैंकिंग में मौके

आने वाले समय में कुछ सेक्टर आउटपरफॉर्म कर सकते हैं. पावर सेक्टर में डिमांड और कैपेक्स बढ़ने की उम्मीद है, जबकि फार्मा सेक्टर डिफेंसिव प्ले के तौर पर मजबूत दिख रहा है.

 

पावर सेक्टर फंड्स:

 

ICICI Prudential Energy Opportunities Fund

SBI Energy Opportunities Fund

फार्मा सेक्टर फंड्स:

 

Nippon India Pharma Fund

SBI Healthcare Opportunities Fund

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

मौजूदा बाजार में यह साफ संकेत है कि निवेशकों का रुझान धीरे-धीरे सुरक्षित एसेट्स (जैसे डेब्ट और गोल्ड) की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में पोर्टफोलियो को बैलेंस करना जरूरी है. Flexicap और Multi Asset फंड्स को कोर पोर्टफोलियो में शामिल करना, जबकि Midcap और Smallcap में चरणबद्ध निवेश करना बेहतर रणनीति हो सकती है. अगर आप डायरेक्ट स्टॉक्स में निवेश करना चाहते हैं, तो मौजूदा वैश्विक तनाव और क्रूड की वजह से दबे हुए ब्लूचिप शेयरों में भी मौके बन सकते हैं.

 

FAQs

1. Flexicap फंड क्या होते हैं?

ये फंड्स लार्ज, मिड और स्मॉलकैप- तीनों में निवेश करते हैं.

 

2. Multi Asset फंड क्यों जरूरी हैं?

ये अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश करके रिस्क कम करते हैं.

 

3. क्या Smallcap में अभी निवेश सही है?

लॉन्ग टर्म के लिए गिरावट के बाद वैल्यूएशन आकर्षक हो सकते हैं.

 

4. सेक्टरल फंड्स में निवेश कब करें?

जब किसी सेक्टर में ग्रोथ की स्पष्ट संभावना दिखे.

 

5. 2026 में निवेश की सही रणनीति क्या होनी चाहिए?

डाइवर्सिफिकेशन और लंबी अवधि का नजरिया सबसे जरूरी है.