रायपुर नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में सीलबंदी कार्यवाही के दौरान सम्बंधित 3 बड़े बकायादारों ने तत्काल 921004 रू. की बकाया राशि का नगर निगम को तत्काल कर दिया भुगतान…
रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू एवं नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 के राजस्व विभाग द्वारा बड़े बकायदारों पर कार्यवाही करते हुए आज सीलबंदी की कार्यवाही की गयी.
सीलबंद कार्यवाही के दौरान स्थल पर ही सम्बंधित 3 बड़े बकायादारों द्वारा तत्काल 921004/- के बकाये की राशि का भुगतान कर दिया गया
बकायादार क्रमशः ओशो भवन ट्रस्ट गुढ़ियारी द्वारा 519149/, सुनील कुमार शर्मा द्वारा 246338/- एवं वालजी भाई कांतिलाल द्वारा 155517/- का भुगतान सीलबंद की कार्यवाही के दौरान तत्काल स्थल पर कर दिया गया
नगर निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग की आज की सीलबंदी कार्यवाही में नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन में कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक राजस्व अधिकारी श्री मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक श्री आशीष शर्मा, श्री संतोष साहू की स्थल पर उपस्थिति रही.