March 20, 2026

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला-जांजगीर का चुनाव संपन्न, पूनम अग्रवाल पुनः बनीं अध्यक्ष

IMG-20260320-WA0019

जांजगीर-चांपा। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला-जांजगीर का वार्षिक चुनाव सत्र 2026-27 हेतु सत्संग भवन नैला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (जोन 4) अमर सुल्तानिया के मार्गदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी के निर्देश तथा प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रीना केडिया के नेतृत्व में आयोजित की गई।

चुनाव उपरांत सर्वसम्मति से पूनम अग्रवाल को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सचिव पद पर श्रीमती अनीता अग्रवाल और कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती ममता मोदी को नियुक्त किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाखा ने उनकी कार्यक्षमता पर विश्वास जताते हुए पुनः यह जिम्मेदारी दी है, जिसका वह पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शाखा ने पिछले वर्ष जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया, उसी तरह आगामी वर्ष भी सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

उन्होंने सदस्यों द्वारा वर्षभर मिले स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया तथा विश्वास दिलाया कि सभी के सहयोग से शाखा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। चुनाव के उपरांत सदस्यों ने मुंह मीठा कराकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रांतीय निर्देशिका श्रीमती सुनीता मोदी, प्रांतीय संयोजक श्रीमती शिखा अग्रवाल, श्रीमती मनीषा अग्रवाल, श्रीमती पूनम जगानी, श्रीमती बबीता गर्ग, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती राधा अग्रवाल, श्रीमती संतोष अग्रवाल, श्रीमती मधु शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।